BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2024, 2:11 pm
BIG REPORT : पांढुर्णा में कांग्रेस विधायक के घर आबकारी का छापा, नीलेश उईके के घर और खेत में 3 घंटे की सर्चिंग में कुछ नहीं मिला, जीतू पटवारी ने किया विरोध, पढे़ खबर

Share On:-

छिंदवाड़ा। जिले में चुनाव के मतदान को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ऐसे में अब शिकवा- शिकायतों का दौर बढ गया है। तो वही प्रशासन और पुलिस के सर्चिग भी तेज हो गई है। कुछ ऐसी ही सूचना पर बीते दिन आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से पांढुर्णा विधायक नीलेश उइके के घर दबिश दी। साथ ही रजौला रैय्यत में विधायक के घर और खेत में तलाशी अभियान चलाया गया।बताया जाता है कि विधायक के घर बड़ी मात्रा में शराब रखे जाने की सूचना प्रशासनिक अफसरों को मिली थी।जिसके तहत आबकारी और पुलिस विभाग की टीम ने विधायक नीलेश उइके के निवास और खेत में जांच अभियान चलाया। हालांकि यहां आबकारी और पुलिस विभाग की टीम को कुछ भी हाथ नहीं लगा।वही मामले को लेकर विधायक नीलेश उईके ने कहा भाजपा हार देखकर बौखला रही है और दबाव की राजनीति कर रही है। यह आदिवासियों का अपमान है।


कांग्रेस एमएलए के घर छापे का जीतू पटवारी ने किया विरोध
पांढुर्णा में कांग्रेस एमएलए नीलेश उईके के घर और खेत में 3 घंटे आबकारी विभाग की सर्चिंग पर जीतू पटवारी ने कहा, ये कार्रवाई सरकार की हठधर्मिता और तानाशाही है, चुनाव जीतने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE