BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2024, 3:12 pm
KHABAR : लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस की बाउंड ओवर की कार्रवाई, आदतन अपराधियों को चेतावनी- नियमों का उल्लंघन करने पर सीधे भेजा जाएगा जेल, पढे़ खबर

Share On:-

धार। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने बाउंड ओवर की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना स्तर पर इसको लेकर विशेष रूप से शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। सोमवार को शहर के त्रिमूर्ति चौराहे स्थित सिविल लाइन पुलिस चौकी पर कोतवाली व नौ गांव थाने की तरफ से संयुक्त शिविर लगाया गया। जिसमें थाना क्षेत्रों में रहने वाले आदतन अपराधी सहित मोहल्लों व कॉलोनियों में झगडा, मारपीट करने वालों को नोटिस देकर बुलाया गया।


यहां पर अधिकारियों ने चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता का पालन करने की हिदायत दी। सीएसपीरविंद्र वास्कले ने कहा- बाउंड ओवर करने के बाद भी अगर कोई व्यक्ति अपराध करता हैं। तो उसे प्रक्रिया का उल्लंघन माना जाएगा।


जिसमें आरोपी को सीधे एसडीएम कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जाएगा। शिविर में इस दौरान थाना प्रभारी समीर पाटीदार, उनि बीपी तिवारी सहित स्टॉफ मौजूद रहा। दरअसल, थाने के लिस्टेड गुंडे, निगरानी बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। जिसको लेकर बंध पत्र निष्पादन शिविर का आयोजन किया गया था, तहसीलदार आशीष राठौर सहित राजस्व विभाग का अमला शिविर में मौजूद रहा।


जहां पर बाउंड ओवर की अंतिम प्रक्रिया शिविर में की गई। दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 110 के तहत अंतिम बाउंड ओवर की कार्रवाई पूरी की जाती है। जिन आदतन अपराधियों द्वारा अंतिम रूप से बाउंड ओवर होने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद भी यदि अपराध किया जाता हैं। उनके खिलाफ एसडीएम कोर्ट से धारा-122 के तहत जमानत जब्त और बंधपत्र की बचे अवधि के लिए निरुद्ध करते हुए जेल भेजा जाता है।


बाउंड ओवर की कार्रवाई में शपथ पत्र भरवाया गया हैं। जिसमें मजिस्ट्रेट के सामने शपथ पत्र में यह लिखा गया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान हमारी तरफ से काई भी आपराधिक गतिविधियां नहीं होगी नहीं तो प्रशासन व पुलिस कार्रवाई करने स्वतंत्र है।


डीएसपी आनंद तिवारी के अनुसार, पुलिस कार्रवाई के अंतर्गत बाउंड ओवर एक प्रकार का अनुबंध है। जिसमें लोग शपथपूर्वक आगामी समय तक अपराध से दूर रहने की लिखित सहमति देते हैं। बाउंड ओवर उल्लंघन पर पुलिस केस दर्ज करती है।


धार लोकसभा चुनाव की ताजा खबरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। इस लोकसभा सीट पर क्या हैं जनता के मुद्दे और क्या है चुनावी हवा। चुनाव का सबसे सटीक और डीटेल एनालिसिस।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE