BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2024, 4:42 pm
NEWS : जिला स्वीप समन्वयक एसीईओं राकेश पुरोहित ने पंचायत समिति सभागार में की बैठक आयोजित, मतदाताओं को जागरूक करने का दिया संदेश, पढे़ संजय खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत लोकतन्त्र का सप्ताह का प्रभावी क्रियान्वयन कर शत-प्रतिशत मतदान करवाना सुनिश्चित करें।


जिला स्वीप समन्वयक एसीईओं राकेश पुरोहित ने पंचायत समिति सभागार में आयोजित स्वीप जिला स्तरीय 21 प्लस विभागों, स्वयं सेवी संस्थाओं, एसोसिएशन, औधोगिक संस्थानों के सीएसआर मुखिया के साथ बैठक में विचार व्यक्त करते हुए कहां कि मंगलवार को मतदान की मेहन्दी का कार्यक्रम में 51 हजार महिलाओं के हाथों पर मतदान की मेहंदी के लक्ष्य को प्राप्त करना सुनिश्चित करें। इसमें जिस ब्लॉक कि महिलाओं के हाथों पर सर्वाधिक मतदान की मेहंदी लगाई जाएगी। उस ब्लॉक की स्वीप टीम को जिला स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
जिला स्वीप सहायक प्रभारी अधिकारी डीपीएम राजीविका मिशन महेंद्र सिंह मेहता ने 20 अप्रैल को आयोजित होने वाले दिव्यांग प्रेरणा दिवस को सफल बनाने में सभी विभाग संस्थाएं अपना शत प्रतिशत योगदान दे। शहरी क्षेत्र एवं ऐसे राजस्व ग्राम जहां मतदान केन्द्र नही है, मतदान प्रतिशत कम रहा वहां विशेष स्वीप की गतिविधियां आयोजित करे। महाप्रबंधक रीकों राहुल देव सिंह ने बैठक में बताया कि जिले में विभिन्न औधोगिक संस्थाओं से स्वीप गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु सहयोग लिया जा रहा है।


जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा राजेन्द्र शर्मा ने शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही स्वीप गतिविधियों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। बडीसादडी के स्वीप प्रभारी अधिकारी भगवतिंसह ने बताया कि बूथ अवेयरनेस ग्रुप को जीवित करने, देहाती इलाकों में पीले चावल बांटने व विभाग वार स्वीप प्लान बनाने से मतदान प्रतिशत बढ सकता हैं। बैठक में 21 प्लस विभाग के अधिकारियों सहित समस्त विकास अधिकारी, तहसीलदार, स्वयं सेवी संस्थाओं के अध्यक्ष सचिव, औधोगिक इकाइयों के सीएसआर हेड सहित जिला स्वीप टीम उपस्थित रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE