BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2024, 4:48 pm
BIG REPORT : प्रदेश में कांग्रेस को कितनी सीट मिलेंगी नहीं पता, कांग्रेस प्रवक्ता का दावा, छिंदवाड़ा में नकुलनाथ और राजगढ़ से दिग्गविजय सिंह की जीत पक्की, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रवि सक्सेना ने सोमवार दोपहर उज्जैन के कोठी रोड स्थित होटल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कांग्रेस का ग्यारंटी कार्ड जारी कर बताया कि सरकार बनते ही कर्नाटक की तरह इसे लागू किया जाएगा, लेकिन वह यह नहीं बता सके की मध्यप्रदेश में कांग्रेस कितनी सीट पर जीत दर्ज करेंगी। कमलनाथ के छिंदवाड़ा में बने रहने पर उन्होंने कहा की छिंदवाड़ा के साथ राजगढ़ भी हम जीतेंगे।


कांग्रेस के रवि सक्सेना एक दिन के प्रवास पर उज्जैन आए हुए थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश भर में भारत जोड़ो और न्याय यात्रा कर लोगों के दुःख दर्द और समस्याओं को समझा और उनके समाधान को इस न्याय पत्र में शामिल किया। सक्सेना ने बताया कि घोषणा पत्र में युवा न्याय के रूप में 25 साल से कम डिप्लोमा और डिग्री डिग्री धारी को वर्ष एक लाख रुपए मिलेगा,पेपर लीक मामले में फ़ास्ट ट्रेक में चलेगा केस साथ ही पीड़ित का नुकसान भी सरकार भरेंगी। 5 हजार करोड़ सभी जिलों में स्टार्टअप के लिए जारी किए जाएंगे। 21 साल से कम उम्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी को प्रति माह 10 हजार रुपए,महालक्ष्मी महिलाओं को एक लाख रुपए प्रति वर्ष , केंद्र सरकार की 50 प्रतिशत नौकरी महिलाओं को मिलेंगी।


सक्सेना से यह पूछने पर कि देश और प्रदेश में कांग्रेस को कितनी सिट मिलेगी उन्होंने कहा कि वह भविष्य वक्ता नहीं है, लेकिन कांग्रेस 2009 में जितनी सीट जीती थीं उससे अधिक जीतेगी।जिला अध्यक्ष कमल पटेल, नगर अध्यक्ष मुकेश भाटी, रवि राय बीनू कुशवाह, अजीत सिंह, सोनू शर्मा मौजूद थे लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार नदारत रहे।सक्सेना ने कहा कि अटल बिहारी के कार्यकाल के दौरान शईनिंग इंडिया और गुड़ फील वाला समय एक बार फिर देखने को मिलेगा। छिंदवाड़ा में बीजेपी कितना भी जोर लगा ले हताश और निराशा हाथ लगेगी। यहाँ नकुलनाथ ही जीत दर्ज करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE