BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2024, 4:59 pm
KHABAR : कलेक्टर तक पहुंची इस सरपंच की शिकायत, मनरेगा के तहत मजदूरों से नहीं करवाया जा रहा कार्य, चल रही है जेसीबी, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। समीप गांव ढाकनी में मनरेगा योजना अंतर्गत मजदुरों से कार्य न करवाया जाकर ग्राम पंचायत ढाकनी जनपद पंचायत मनासा के सरपंच राजेश कारपेंटर द्वारा जे.सी.बी. मशीन से खुदाई कर तालाब निर्माण के नाम पर फर्जी मस्टर निकाल कर पंचायत कि राशि का दुरूपयोग कर भारी भ्रष्टाचार किया जरहा है 
 ग्राम पंचायत ढाकनी द्वारा पालेश्वर महादेव मंदिर के पास परकोलेशन तालाब के नाम से करिब 7,00,000/- सात लाख रूपये कि टी.एस. बना कर मौके पर मजदुरों से कोई कार्य नही करवाया जा रहा है तथा रात्री में चुपके चुपके जे.सी. बी. मशीन चलाई जा रही है तया मिट्टी निकाली जा रही है व किसान अपने स्वयं के वाहन से खेतों में मिट्टी डाल रहे है और मनरेगा योजना में शासन से राशि निकालने के लिए फर्जी मस्टर मजदुरों के नाम से डाले जा रहे है। मनरेगा योजना में सात लाख रूपये करिब कि टी.एस. बनाई गई है जिसके अंतर्गत खुदाई का कार्य मजदुरों से कराया जाकर मजदुर वर्ग को रोजगार देना व शासन के रूपयों का सही उपयोग कर तालाब बनाया जाना है परन्तु ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा जे.सी.बी. मशीन से खुदाई कर मिट्टी किसानों को ब्लेक में देकर उनसे चुपके चुपके राशि ली जा रही है, इस प्रकार जो टी.एस. बनाई गई है उसकी संपूर्ण राशि फर्जी मस्टर बनाकर राशि निकालने के लिए प्रयासरत है व लाखों रूपये इस कार्य के नाम पर निकालकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
गांव के मजदुरों को मनरेगा योजना में कोई कार्य नही दिया जा रहा है, सरपंच द्वारा अवैध रूप ये जे.सी.बी मशीन से मनरेगा योजना में खुदाई कि जा रही है जिसे तत्काल रोका जाकर शासन के रूपयों का दुरूपयोग करने से रोका जाना और भ्रष्टाचार कि जांच कि जाना आवश्यक है, पुर्व में भी वर्तमान पदस्थ सरपंच द्वारा नल योजना रिपेयर के नाम से अलग अलग टी.एस. बनाकर करिब लाखो का भ्रष्ठा चार किया जरहा है ।ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से शिकायत कर जांच की मांग की है । इस संबंध में सरपंच से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE