BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2024, 5:37 pm
KHABAR : रतलाम होकर चलेगी अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन, इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के बीच 19 से चलेगी विकली सुपरफास्ट ट्रेन, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनें लगातार चलाई जा रही है। रेलवे द्वारा रतलाम रेल मंडल से होकर अहमदाबाद-पटना एवं इंदौर-हजरत निजामुद्दीन के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनें चलाई जा रही है।


अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्पेशल
गाड़ी संख्या 09493 अहमदाबाद पटना स्पेशल 21 अप्रैल से 30 जून तक अहमदाबाद से प्रति रविवार को 16.35 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (22.00/22.10) एवं उज्जैन (23.45/23.50) होते हुए सोमवार को 22.45 बजे पटना जंक्शन पहुचेगी।


वापसी में गाड़ी संख्या 09494 पटना अहमदाबाद स्पेशल 23 अप्रैल से 02 जुलाई तक पटना से प्रति मंगलवार को रात्रि 1 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्जैन (23.25/23.30) एवं रतलाम (1.30/01.40) होते हुए बुधवार को 7.10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।


इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में नडियाद, छायापुरी, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, दमोह, कटनी मुडवारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर छहरवा दिया है। इस ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 8 स्लीपर एवं 4 सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।


इंदौर - हजरत निजामुद्दीन - इंदौर द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
गाड़ी संख्या 09309 इंदौर निजामुद्दीन स्पेशल 19 अप्रैल से 30 जून तक इंदौर से प्रति शुक्रवार एवं रविवार को 17 बजे चलकर रतलाम मंडल के देवास (17.33/17.35), उज्जैन (18.20/18.25), नागदा (19.20/19.45) होते हुए शनिवार एवं सोमवार को निजामुद्दीन पहुंचेगी।


वापसी में गाड़ी संख्या 09310 हजरत निजामुद्दीन इंदौर स्पेशल 20 अप्रैल से 1 जुलाई तक हजरत निजामुद्दीन से प्रति शनिवार एवं सोमवार को 8.20 बजे चलकर रतलाम मंडल के नागदा (18.10/18.35), उज्जैन (19.20/19.25) एवं देवास (20.05/20.07) होते हुए प्रति शनिवार एवं सोमवार को 21 बजे इंदौर पहुंचेगी।


इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागदा, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर एवं मथुरा स्टेशनों पर ठहराव दिया है। इस ट्रेन में 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 12 स्लीपर एवं 4 सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE