BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2024, 5:39 pm
BIG REPORT : इंदौर में 50,000 रुपए की रिश्वत लेते महिला कर्मचारी गिरफ्तार, जनजाति विभाग के मंडल संयोजक ने की थी मांग, कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त ने की कार्रवाई, दोनों पर केस, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने जनजाति कार्य विभाग (कलेक्टोरेट) की एक महिला कर्मचारी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों को गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत होस्टल के किराए के 11 लाख रुपए के भुगतान के एवज में मंडल संयोजक ने मांगी थी। जब पीडित राशि लेकर पहुंचा तो उसने रुपए साथी महिला कर्मचारी को देने को कहा था।

 

मुख्य आरोपी का नाम विजय कुमार पिता रामचन्द्र जायसवाल (55) है। वह सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग में क्षेत्रीय मंडल संयोजक है। दूसरी आरोपी इसी ऑफिस में पदस्थ उमा मर्सकोले पति स्व. सरदार सिंह मर्सकोले (43) है। फरियादी विक्रम सिंह गेहलोत (67) निवासी रानीबाग है। गेहलोत के मुताबिक उन्होंने श्री कृष्ण एवेन्यू थर्ड फेस स्थित अपना होस्टल 2015 से 2023 तक जनजातीय कार्य विभाग को किराए पर दिया था। यहां विभाग द्वारा जूनियर कन्या छात्रावास संचालित किया जा रहा था। उन्होंने अप्रैल 2023 में विभाग से होस्टल खाली करा लिया था, लेकिन किराया वृद्धि का एरियर 11 लाख रुपए बाकी था।

 

इसके लिए विजय जायसवाल और उमा मर्सकोले (सहायक ग्रेड-2) द्वारा 15ः राशि की मांग की जा रही थी। गेहलोत ने इसकी शिकायत लोकायुक्त एसपी से की। शिकायत के सत्यापन के दौरान विजय जायसवाल द्वारा 50 हज़ार रुपए की राशि का लेनदेन तय हुआ। सोमवार को जब गेहलोत विजय जायसवाल से मिलने पहुंचे तो उनके द्वारा बताया गया कि वह अभी कार्यालय में नहीं हैं। उन्होंने यह राशि उमा को देने को कहा। इस पर गेहलोत ने रुपए उमा को दे दिए तो उसने लेकर आलमारी में रख दिए। इस दौरान लोकायुक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE