BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2024, 6:16 pm
BIG REPORT : लोकसभा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता का पिपलौदा मण्डल में अपने समर्थकों के साथ तुफानी जनसम्पर्क, जगह-जगह नुक्कड़ सभा को किया संबोधित, पढे़ पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

पिपलौदा। भारतीय जनता पार्टी के जावरा मंदसौर नीमच लोकसभा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता ने विधानसभा के पिपलौदा मण्डल में अपने समर्थकों के साथ जनसम्पर्क करते हुए जनता से विजयश्री का आर्शीवाद मांगा। जनसंपर्क के दौरान भाजपा उम्मीदवार गुप्ता ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने अपने संकल्प पत्र के सभी संकल्पों को पूरा करके फिर से नया संकल्प पत्र जारी किया है। जो लोग कहते थे धारा 370 हटाकर देख लो तिरंगा उठाने वाला नही मिलेगा आज वो तिरंगे की छाव ढूंढ रहे हैं, राममंदिर का संकल्प पाँच सौ सालो की शहादत के बाद भाजपा की सरकार और मोदीजी ने पूर्ण किया है, पाकिस्तान जो हमारे सैनिकों की गर्दन काटकर ले जाते थे आज वो भुखमरी काट रहा है पूरी दुनिया आज मोदी मोदी का गुणगान कर रही है। मोदी की गारंटी के साथ आने वाले पांच सालो में गरीब, युवा, महिला और किसान के कल्याण के संपूर्ण उत्थान के लिए कार्य करेंगे। जनसंपर्क के दौरान लोकसभा चुनाव प्रभारी बजरंग पुरोहित, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा संयोजक महेश सोनी ने आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया।


भाजपा विधानसभा मीडिया संयोजक  प्रफुल जैन ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी गुप्ता ने सोमवार को पिपलौदा मण्डल के ग्राम गुर्जर अरनिया से जनसंपर्क प्रारम्भ कर ग्राम हसन पालिया, आकतकसा, सोहनगढ, कचंनखेडी, कुशलगढ, अंगेटी, हतनारा, नांदलेटा, मंचुन, आम्बा, पुनियाखेडी माताजी, गुडरखेडा, शेरपुर, सरसाना, गणेशगंज, कमलाखेडा, बडोदा, बडायला माताजी, बोरखेडा, उपरवाडा,बरगढ़, चौरासी बडायला आदि ग्रामो में जनसंपर्क किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी को जबरदस्त जनसमर्थन मिलता दिखाई दिया व ग्रामीणों ने जगह जगह गुप्ता का भव्य स्वागत किया। भाजपा शासन में कराये गये विकास कार्यों से जनता पूरी तरह अभिभूत दिखायी दी तथा भाजपा प्रत्याशी को पूर्ण समर्थन देते हुए उन्हें विजयी भव का आर्शीवाद प्रदान किया। संचालन मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा ने किया। आभार महामंत्री अशोक निनामा ने माना।

 

जनसम्पर्क में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा, पूर्व केबिनेट मंत्री भरतदास बैरागी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह चोहान, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह, विधानसभा सह संयोजक बद्रीलाल शर्मा, रतलाम महापौर प्रह्लाद पटेल, जिला मंत्री रतनलाल लाकड़, भाजयूमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, युवा नेता गौरव अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, ओपी जोशी, अभय कोठारी, मुकेश प्रजापत, रितेश जैन, नानालाल शाह, सय्यद अमजद अली, बाबूलाल पाटीदार, हरीश पाटीदार, कुलदीप सिंह आम्बा, बालाराम पाटीदार, इंद्रजीत सिंह, माणक पाटीदार नांदलेटा, प्रकाश पाटीदार हतनारा, कारूलाल डांगी बडायला, कचरूलाल जाट बोरखेड़ा, धर्मेंद्र सिंह बाराखेड़ा, भँवरगिर गोस्वामी, राकेश जाट, शंकरलाल चरपोटा आदि ग्रामीण मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE