BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2024, 6:27 pm
KHABAR : सीआरपीएफ मुख्‍यालय, नई दिल्‍ली के दिशा-निर्देशों के अनुसार शहीदों के गृह निवास पर व्‍यक्तिगत भेंट कर परिजनों को किया सम्‍मानित, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। देश के अमर वीर शहीदों के परिजनों की सहायता करना और उन्‍हें सम्‍मान देना प्रत्‍येक नागरिक का नैतिक दायित्‍व है। सीआरपीएफ मुख्‍यालय, नई दिल्‍ली के दिशा-निर्देशों के अनुपालन एवं ग्रुप केंद्र नीमच के क्षेत्राधिकार में आने वाले और मध्‍य प्रदेश में निवासरत कर्तव्‍य की बलि वेदी पर अपने प्राणों को सर्वस्‍व न्‍योछार  करने वाले सीआपीएफ के अमर वीर शहीदों के परिजनों से ग्रुप केंद्र नीमच के डीआईजी एस.एल.सी.खूप ने रविवार को नीमच जिले के रामपुरा, उज्‍जैन जिले के ग्राम रूणखेडा, मन्‍दसौर सिटी एवं रतलाम जिले के ग्राम घाटला में निवासरत शहीदों के परिजनों को यथोचित सम्‍मान प्रदान करने एवं उनकी कुशलक्षेम जानने के उद्देश्‍य से सम्‍मान स्‍वरूप उनके गृह निवास पर शिष्‍टाचार भेंज की। डीआईजी सर ने परिजनों की मौजूदगी में वीर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनके परिजनों को पुष्प गुच्छ देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्‍मानित किया साथ ही उनकी समस्‍याओं के बारे में भी जानना चाहा। उन्‍हें स्‍मरण दिलाया की सीआरपीएफ हरेक सुरूख-दुरूख में सैदव उनके साथ खडी है और हर संभव सहयोग एवं सहायता के लिए हमेशा तत्‍पर है। 


इस दौरान सरकार द्वारा उनके कल्‍याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न बहुउपयोगी योजनाओं एवं अन्‍य सुविधाओं के बारे में जानकारी भी प्रदान की। सीआरपीएफ के शहीदों के परिजनों से उनके गृह निवास पर मुलाकात के दौरान डीआईजी एस.एल.सी.खूप के साथ उप कमांडेंट देविन्‍द्र सिंह नेगी व अन्‍य अधीनस्‍थ अधिकारी भी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE