BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2024, 7:51 pm
KHABAR : गांधी वाटिका में मिशन लाईफ के तहत कार्यक्रम सम्‍पन्‍न, कलेक्टर ने कहा- पर्यावरण को संरक्षित करें, लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्‍य करें, पढे खबर 

Share On:-

नीमच। पर्यावरण को संरक्षित करें, लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्‍य करें, उक्‍त विचार कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने गांधी वाटिका में मिशन लाईफ के तहत आयोजित मटका वितरण कार्यक्रम में व्‍यक्‍त किए। जिले में संचालित मिशन लाईफ कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन व्‍दारा विभिन्‍न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के साथ ही जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधि भी स्‍वीप नोडल अधिकारी गुरूप्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है।

गांधी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्‍टर जैन ने उपस्थित जनों से कहा कि प्रशासन व्‍दारा पर्यावरण एवं संरक्षण के लिए जो प्रयास किए जा रहे है , उसमें आम नागरिकों की भागीदारी भी आवश्‍यक है। पर्यावरण को बचाने के लिए सप्‍ताह में एक दिन साईकिल का उपयोग करना चाहिए, घरों में फ्रीज, कुलर, लाईट, पंखा, इलेक्‍ट्रीक उपकरणों का कम से कम प्रयोग करना चाहिए। साथ ही सप्‍ताह में एक दिन ए.सी. के उपयोग से बचने का प्रयास करना चाहिए। जैन ने कहा कि प्रत्‍येक घर में एक मटका अवश्‍य होना चाहिए, जिससे हम शुद्ध, प्राकृतिकएवंशीतल जल प्राप्‍त कर सके तथा फ्रीज के पानी से होने वाली बीमारियों से बच सके। मटका उपयोग करने पर अपनी मिट्टी से जुड पायेंगे साथ ही मटका व्‍यवसाय को भी प्रोत्‍साहन मिलेगा। कार्यक्रम में जैविक उत्‍पादों को बढावा देने के लिए जैविक वस्‍तुओं के उपयोग की बात कही तथा इससे संबंधित स्‍टॉल भी लगाया गया। जैन ने बताया कि आगामी दिवसों में पुराने कपडे एवं किताबों के उपयोग के लिए भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एडीएम लक्ष्‍मी गामड, ने भी कार्यक्रम को सम्‍बोधित किया। कार्यक्रम में एसडीएम डॉ.ममता खेडे, प्रीति संघवी, किरण आंजना, मयूरी जोकएवं अन्‍य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बीना चौधरी ने किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समस्‍त अधिकारियों, कर्मचारियों, आमजन, स्‍वयंसेवी संस्‍था, सदस्‍य एवं मीडियाकर्मियों व्‍दारा नैतिक मतदान की शपथ भी ली गई।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE