BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2024, 7:56 pm
KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगता का आयोजन, वोटरों को बताया महत्व, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाता जागरूकता के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन के निर्देशानुसार सोमवार को शा.क.उ.मा.वि.नीमच नगर महारानी लक्ष्‍मीबाई विद्यालय पर फूड प्रतियोगिता आयोजित की गई। जहां विद्यालयों में मध्यान्‍ह भोजन बनाने वाले स्‍व-सहायता समूहों द्वारा जन शिक्षा केंद्र पर जिला स्‍तरीय पर  फूड प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में समूह की महिलाओं द्वारा पोषक आहारसे संबंधित रंगबिरंगी रंगोली बनाई गई, जिसमें पोषक पदार्थ लैस की सब्जियां, दालें, पौष्टिक आहार का उपयोग किया गया। उक्‍त रंगोली प्रतियोगिता में 8 स्‍व सहायता समूहों ने भाग लिया।

रंगोली प्रतियोगिता के आयोजन उपरांत उपस्थित अधिकारियों ने प्रथम,व्दितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समूह को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद एवं डीपीसी किरण आंजना, जनपद शिक्षा केंद्र के योगेश कंडारा एवं मध्यान्‍ह भोजन प्रभारी बी.एल.जादम, प्राचार्य बालकृष्ण बनौदा उपस्थित थे।

शीतला माता स्‍वसहायता समूह को प्रथम स्‍थान प्राप्‍त करने पर मिक्‍सर ग्राईण्‍डर, जय बालाजी स्‍व-सहायता समूहको द्वितीय स्‍थान प्राप्‍त करने पर प्रेशर कुकर एवं अन्‍नपूर्णा स्‍व सहायता समूह को तीसरा स्थान प्राप्‍त होने पर गैस चूल्‍हा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मतदाता जागरूकता एवं मिशन लाईफ अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओं एवं डीपीसी किरण आंजना ने स्‍व सहायता समूहों को ठंडे पानी के मटके भी वितरित किए गए। साथ ही स्‍वसहायता समुह के सदस्‍यों एवं उपस्थितजनों को नैतिक मतदान की शपथ दिलाने के साथ ही रंग, बिरंगे गुब्‍बारें उडाकर अधिकाधिक मतदान की अपील की गई।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE