BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2024, 8:08 pm
REPORT : कलेक्टर ने की साप्ताहिक अंतर विभागीय एवं निर्वाचन कार्याे की समीक्षा, बैठक में मौजूद अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पार्किंग के संबंध में एसडीएम व सीएमओ को कहा नियमों का पालन करवाएं, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक एवं निर्वाचन कार्यो की समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने व्यय लेखा नोडल को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्र के सहायक व्यय प्रेक्षक से रिपोर्ट लेकर एक कंपलीट रिपोर्ट प्रतिदिन बनवाएं।  आवश्यक सेवा वाले विभागों के साथ मीडिया कर्मी भी पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान कर सकते हैं , इसके लिए 23 अप्रैल तक फॉर्म 12D भरकर जमा कर सकते हैं। सभी नोडल अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारी हमेशा अलर्ट मूड में रहे तथा लगातार अपने कार्यों को देखें। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, वन मंडल अधिकारी चौहान, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सभी जिलाधिकारी मौजूद थे।

रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन, अस्पताल आदि संस्थाओं के लिए पार्किंग के संबंध में एसडीएम, सीएमओ , तहसीलदार 133 के तहत कार्यवाही करें तथा नियमों का पालन करवाए। खुले हुए नलकूप एवं कुओं के संबंध में 188 के तहत कार्यवाही करें। सभी जनपद सीईओ ग्राम सचिव को यह निर्देशित करें कि ग्राम पंचायत स्तर पर पेयजल की मोटर एवं अन्य उपकरणों के खराब होने की स्थिति में उनको तत्काल ठीक करवाए। जिससे आम नागरिक को पेयजल के संबंध में किसी तरह की समस्या उत्पन्न ना हो। पीएचई विभाग भी इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें। इस संबंध में सभी सीईओ रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेंगे।

उपार्जन में कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कालाबाजारी अधिनियम के तहत होगी कार्यवाही। उपार्जन के पश्चात बारिश की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए परिवहन का कार्य तुरंत करें। किसी भी स्थिति में गेहूं, चना, सरसों खराब नहीं होना चाहिए। डीपीसी को निर्देश देते हुए कहा कि विगत 10 सालों में कितने स्कूल निर्मित हुए, जिसमें से कितने स्कूल संचालित हो रहे हैं एवं कितने स्कूलों की बिल्डिंग खराब हो गई। ऐसे स्कूल भवन की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE