BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2024, 10:43 am
BIG REPORT : संभाग आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली बैठक, कलेक्टर नेहा मीणा ने ट्यूबवेल ढंकने के लिए निर्देश जारी करने की बात से कराया अवगत, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। संभाग आयुक्त इंदौर दीपक सिंह की अध्यक्षता में 15 अप्रैल, 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई जिसमें पेयजल की स्थिति, गेंहू उपार्जन की स्थिति, नलकूप खनन एवं सुरक्षा संबंधी उपाय, आर.बी.सी. 6 (4) के बारे में चर्चा की गई।  
उक्त बैठक में कलेक्टर नेहा मीना द्वारा संभागायुक्त को अवगत कराया गया कि खुले ट्यूबवेल को ढ़कने के लिए आदेश जारी किया जा चुका है जिसमें कैपिंग के लिए स्टैण्डर्ड स्ट्रक्चर का डिजाइन सहायक यंत्री और उपयंत्री के माध्यम से तैयार किया जा चुका है, इसी के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत में खुले बोरवेल के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा चुकी है जो सम्पूर्ण ज़िले में कार्यान्वित की जाएगी।
इसी के साथ गेंहूं उपार्जन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई कि अब तक जिले में लगभग 9700 मैट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया है, एफसीआई के प्रतिनिधियों द्वारा  एक्टिव खरीदी केन्द्रों पर निरीक्षण किया गया, 3ः काले दाने से प्रभावित गेंहू की शिकायत प्राप्त हुई आर.बी.सी 6(4) का एक केस बना जिसका प्रकरण पूर्ण कर लिया गया, 98ः स्वीकृति पत्रक पूर्ण किए जा चुके हो। पेयजल के स्तर पर जिले में राइजर पाइप्स की उपलब्धता के बारे में जानकारी देकर बताया गया कि पिछले वर्षों में पेयजल समस्या से ग्रसित ग्रामों में व्यवस्था की जा रही है एवं पेयजल प्रकोष्ठ के तहत आने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के पश्चात कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि बोरवेल कैपिंग का कार्य समयानुसार पूरा कर ले एवं पेयजल समस्या की शिकायतो का निराकरण जल्द से जल्द करे, उपार्जन के स्वीकृति पत्रकों को पूर्ण करे जिससे किसानों को भुगतान समय पर हो सके।
इस दौरान अपर कलेक्टर एस.एस. मुजाल्दा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर अक्षयसिंह मरकाम, कार्यपालन यंत्री पीएचई जितेन्द्रसिंह मावी, समस्त सीएमओ एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थति रहे। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE