BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2024, 10:46 am
KHABAR : गणगौर पर्व की समापन बेला पर पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने अपने गृहग्राम बोरावां में गणगौर माता को दी बिदाई, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। प्रदेश सहित समूचे निमाड़ में मॉ शक्ति की उपासना और आराधना के पावन पर्व गणगौर माता की बिदाई के साथ समापन हुआ। अपने गृहग्राम बोरावां में म.प्र. के पूर्व कृषि मंत्री और कसरावद विधायक सचिन यादव ने अपने परिवारजनों एवं ग्रामवासियों के साथ माता की आरती एवं विधिवत् पूजन कर बिदाई दी।

 
यादव ने बताया कि गणगौर का पर्व समूचे निमाड़ में बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। तीज के दिन माता की बाड़ी की पूजा अर्चना कर माता के ज्वारे रथों में घर लाये जाते हैं और स्नेहीजनों को सामूहिक भोज में शामिल कर तीन दिनों तक माता की आराधना की जाती है। इस अवसर रथ बौड़ाये जाते हैं माता के गीत गाये जाते हैं। यह पर्व हमारे निमाड़ में सामाजिक चेतना एवं एकता का प्रतीक है। रविवार 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडर की जयंती पर विधायक सचिन यादव हुए शामिल 


भारतीय संविधान के शिल्पकार, प्रथम कानून मंत्री और भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर रविवार 14 अप्रैल को पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद विधायक विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोरावां, पीपलगोन एवं कसरावद में आयोजित डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर यादव ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में उनका साहस, उनका ज्ञान और योगदान उनकी विरासत है जो हमें देश के लिए हर संघर्ष में प्रेरणा देती रहेगी। इस अवसर पर यादव ने बाबा साहेब के कार्याे को याद कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE