BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2024, 10:51 am
KHABAR : रतलाम में 10 हजार दीपों से एक साथ होगी महाआरती, बनारस के गंगा घाट के पंडित करेंगे आरती, लगेगा 21 हजार लड्‌डूओं का भोग, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। पहली बार एक साथ 10 हजार दीपों से महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन चौत्र नवरात्रि की नवमी 17 अप्रैल की शाम महलवाड़ा के द्वार पर होगा। आरती वाराणसी के पंडितों द्वारा की जाएगी। प्रभु श्री राम को 21 हजार लड्‌डूओं का भोग लगाया जाएगा। अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अद्भूत आयोजन होने जा रहा है।


कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरणों में है। महाआरती में समन्वय परिवार भारत माता मंदिर हरिद्वार से आए गंगाजल का भी उपयोग होगा। बनारस के गंगा घाट का आरती दल एवं रतलाम के राम भक्त एक साथ महाआरती करेंगे तो अद्भूत एवं अलौकिक दृश्य नजर आएगा। आरती से पूर्व मुंबई के प्रसिद्ध संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप भजनों की प्रस्तुति देंगे।


थाल तैयार करके देगी समिति
समिति अध्यक्ष गोविंद काकानी ने बताया कि प्रभु श्री राम की महाआरती के लिए उपस्थित जनों को दीपक एवं भोग की थाल श्री राम जन्मोत्सव समिति उपलब्ध कराएगी। आरती करने वाला हर व्यक्ति प्रभु को भोग लगा सके ऐसी व्यवस्था समिति द्वारा की गई है।


आरती की थाल तैयार करने के कार्य की शुरुआत समिति द्वारा कर दी है। प्रभु को लगने वाले भोग के लिए शुद्ध घी के लड्डू भी तैयार किए जा रहे है।


घर-घर दे रहे आमंत्रण
महाआरती में शहर के अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति के लिए समाज प्रमुखों के साथ महिला मंडल शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर आमंत्रण दे रही है। समिति अध्यक्ष काकानी समेत सदस्य मोहनलाल भट्ट, मुन्नालाल शर्मा, राजेश कटारिया, संजय व्यास, निर्मल लुनिया, मुकेश जैन, सुदीप पटेल आदि ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर धर्मलाभ लेने का आव्हान किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE