BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2024, 12:20 pm
KHABAR : जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप इंदौर पायोनियर का शपथ ग्रहण समारोह, राजेश बूलिया ने शपथ लेकर समाजसेवा, धार्मिक यात्रा और स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर के कार्यों को करने का लिया संकल्प, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप इंदौर पायोनियर का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को भंडारी फर्म्स एंड रिसोर्ट्स में संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ उमंग कत्थक डांस एकेडमी द्वारा शानदार नाट्य की प्रस्तुति से हुआ। इसके बाद ग्रुप की सदस्याओं द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर पार्श्वनाथ भगवान के चित्र पर माल्यार्पण किया। ग्रुप की नवीन कार्यकारिणी को वर्ष 2024 एवं 25 के अध्यक्ष राजेश रुचि बूलिया के नेतृत्व में शपथ दिलाई गई।


इस मौके पर ग्रुप की नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2024- 25 के अध्यक्ष राजेश रुचि बूलिया के नेतृत्व में पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष विनोद- विनीता जैन द्वारा राजेश रूचि बूलिया को अध्यक्षीय पिन लगाकर कार्यभार सौंपा गया। समारोह में विशिष्टअतिथि जैन रत्न जयसिंह जैन, कैलाश नाहर, दीपक जैन टीनू थे। अध्यक्षता व शपथ प्रदाता जिनेश्वर जैन (राष्ट्रीय अध्यक्ष) थे।


आयोजन में फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी वीरेंद्र जैन, पीयूष जैन, राजेंद्र जैन, प्रकाश भटेवरा, संजय नाहर, नरेंद्र संचेती, किरण सिरोलिया, तरुण कीमती ने उद्बोधन के साथ शपथ प्रक्रिया संपन्न करवाई।


समारोह के प्रमुख पीयूष मेहता, गोलू सकलेचा ने बताया कि इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक नरेंद्र धाकड़, दिलीप सिसोदिया, अशोक माहेश्वरी, टीनू संघवी, शरद डोसी, गोलू शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे। ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष व अतिथियों द्वारा ग्रुप के मुख्य संरक्षक अभय-अनिता बाफना को विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर ग्रुप द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मान रवि सरोज कोठारी के लिए सुपुत्र दिव्यदत्त कोठरी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक गोलू सकलेचा ने घोषणा की कि वर्षभर में मानव सेवा हेतु 51000/- रुपए सुशील सीमा जैन द्वारा एवं 51000/- रुपए अनिल डोसी द्वारा दिए जाएंगे। इस अवसर पर केशरीमल जैन व राजेश बूलिया द्वारा मानव सेवा के तहत 51000/- का चेक अनुभूति विजन सेवा संस्था को दिया गया।


कार्यक्रम में सुमधुर गीतों की प्रस्तुति से अन्नू शर्मा, डॉ, भावना प्रधान ने शाम के समारोह को सुहाना बना दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश बूलिया ने अपने द्विवर्षीय कार्यकाल में समाज सेवा, मानव सेवा, धार्मिक यात्रा, विदेश यात्रा के साथ स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर के कार्यों को करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन अभय बाफना ने किया।आभार ग्रुप सचिव द्वारा माना गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE