BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2024, 4:02 pm
KHABAR : कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव ने भरा नामांकन, भोपाल लोकसभा सीट पर अब तक 11 पर्चे जमा, 25 हजार की चिल्लर लेकर पहुंचे चौथे प्रत्याशी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। लोकसभा सीट के लिए नॉमिनेशन के तीसरे दिन कांग्रेस प्रत्याशी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन दाखिल किया। अब तक कुल 11 नॉमिनेशन भरे जा चुके हैं, जबकि 31 लोगों ने फॉर्म लिए हैं। 19 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।


कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव 19 को भी नामांकन जमा करेंगे। इस दौरान कांग्रेस के बड़े नेता भी उनके साथ होंगे। मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा 6 अन्य ने भी नामांकन जमा किए हैं।


सिक्के लेकर पहुंचे प्रत्याशी
मंगलवार को चौथे कैंडिडेट भी सिक्के लेकर पहुंचे। अखिल भारतीय आरक्षित समाज पार्टी के मुदित चौरसिया ने नामांकन भरा। वे 1,2,5,10 और 20 रुपए के सिक्के थैलियों में लेकर पहुंचे। इससे पहले 12 अप्रैल को मुदित भटनागर 6 हजार के सिक्के लेकर पहुंचे थे। 15 अप्रैल को संजय सरोज समेत 2 कैंडिडेट 49 हजार के सिक्के लेकर आए थे, लेकिन सिक्के गिनने में समय लग गया था, इसलिए वे नामांकन जमा नहीं कर पाए थे।


नामांकन के लिए अब दो दिन बाकी
नामांकन के लिए यूं तो 3 दिन है, लेकिन एक दिन छुट्‌टी होने से नामांकन नहीं लिए जा सकेंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को सिर्फ 2 दिन ही मिलेंगे। 18 और 19 अप्रैल को ही नामांकन जमा हो सकेंगे। नॉमिनेशन के चलते कलेक्टोरेट के 100 मीटर के दायरे में बेरिकेडिंग की गई है। 40 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE