BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2024, 4:08 pm
KHABAR : दीनदयाल बोरवन क्लब,हिरदाराम नगर की कार्यकारिणी का विस्तार, साहित्यकार राकेश शेवानी उपाध्यक्ष, दिनेश सोनी सहसचिव निर्वाचित, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। संत हिरदाराम नगर में स्वच्छता,पर्यावरण को समर्पित संस्था पं. दीनदयाल बोरवन क्लब की कार्यकारिणी का मंगलवार को विस्तार किया गया। संस्था ने एक बार फिर नई ऊर्जा के साथ ओजस्वी युवाओं को पदभार सौंपा। क्लब ने सर्वसम्मति से संत नगर के साहित्यकार राकेश शेवानी को उपाध्यक्ष, दिनेश सोनी को सहसचिव, शिल्ली भाई को सहकोषाध्यक्ष, सनी गिदवानी को ऑडिटर पद पर नियुक्ति प्रदान कर दायित्व बोध के साथ शुभकामनाएं प्रदान की गईं। युवाओं ने कहा चरित्रवान, स्वावलंबी, सामाजिक एकता एवं उत्थान के लिए रहेंगे प्रतिबद्ध।


क्लब के अध्यक्ष जगदीश आसवानी ने बताया हर संस्था में युवाओं की भागीदारी होनी चाहिए। आज के युवा सामाजिक,धार्मिक,सेवा आदि क्षेत्रों में अपनी रुचि के साथ भागीदार हो रहे हैं। युवाओं को आगे रखकर ही कार्यों को अप्रत्याशित गति प्रदान की जा सकती है। समाज के युवाओं को चारित्रिक दक्षता, स्वालंबन के लिए नए रोजगारों की जानकारी, सामाजिक एकता और समरसता और समाज के अत्यंत गरीब परिवारों को यथा संभव मदद करना,सरकारी योजनाओं को उन तक पहुंचना इस क्लब का उद्देश्य है। इस अवसर पर महासचिव शेट्टी चंदनानी, सुरेश गेहानी, मीडिया प्रभारी रवि नारायण सतानी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE