BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2024, 4:09 pm
REPORT : कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में हुआ जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन 01 से 31 मई तक, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों के आयो‍जन के संबंध में कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एचएन बाथम, जिला शिक्षा अधिकारी हरि सिंह भारती, जिला क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग अभिमन्यु यादव, युवा समन्‍वयक खेल विभाग जावेद पठान उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि देवास जिले में खेल और युवा कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग तथा विभिन्न खेल संगठनों के संयुक्त समन्वय से जिला मुख्यालय व विकासखंड मुख्यालय के अलावा चिन्हित मैदानों पर 01 से 31 मई तक प्रचलित खेलों के प्रशिक्षण शिविर प्रातः 06 बजे से 07.30 तथा सायं 05 से 07 बजे तक आयोजित किये जायेंगे। प्रशिक्षण शिविर में सभी बालक-बालिका भाग ले सकते हैं। महिलाओं के लिए आत्मरक्षा, योग, मार्शल आर्ट और फिटनेस के प्रशिक्षण शिविर भी संचालित किये जावेगें। प्रशिक्षण शिविर संबंधी अधिक जानकारी के लिए देवास जिले के युवा खेल और युवा कल्याण विभाग कार्यालय विकास नगर देवास एवं विकासखंड समन्वयक से सम्पर्क कर सकते है।

जिला मुख्यालय पर न्यूनतम 08 खेल व विकासखंड मुख्यालयों पर 02 खेलों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा, जिसमें कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर में  बास्केट बॉल, एथलेटिक्स, साफ्टबॉल, लेदर बॉल क्रिकेट, कराते, बैडमिन्टन, टेबल टेनिस, शतरंज प्रशिक्षण शिविर का आयो‍जन होगा। 

तुकोजीराव पवार स्टेडियम भोपाल चौराहा पर वॉलीबॉल, जूडो, बाक्सिंग, हॉकी, कुश्‍ती, कराते एवं पुलिस लाईन  में फुटबॉल, लेदर बॉल क्रिकेट, एथलेटिक्स का आयोजन होगा।  विकासखंड स्‍तर पर देवास में खो-खो, वॉलीबॉल, योग, बागली में फुटबॉल, एथलेटिक्स, कन्नौद में फुटबॉल, एथलेटिक्स, मार्शल आर्ट कराते, खातेगांव में वॉलीबॉल, कबड्डी, मलखम्ब, कुश्‍ती, सोनकच्छ में फुटबॉल, वॉलीबॉल, कराते, टोंकखुर्द में फुटबॉल, खो-खो, हाटपिपल्या में कबड्डी, वॉलीबॉल का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।

महिला आत्मरक्षा के लिए योग, मार्शल आर्ट, जूडो-कराते-पेंचक सिलाटे-जुजित्सू-के शिविर जिला मुख्यालय व चिन्हित मैदानों व ग्राम डेरियासाहू एवं क्षिप्रा में आयोजित किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न खेल संघों द्वारा आयोजित खेल प्रशिक्षण शिविर खेल विभाग के समन्वय से आयोजित किये जायेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE