BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2024, 5:39 pm
KHABAR : बार-बार यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के होंगे लायसेंस निरस्त, कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। बार-बार यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के लायसेंस निरस्त किये जायेगें। साथ ही छतों/ पेन्ट हाऊस में संचालित रेस्टोरेंट/बार आदि में भी अग्नि सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराये जायेंगे। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। 

कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में टीएल बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर गौरव बेनल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर सपना लोवंशी, रोशन राय, राजेन्द्र रघुवंशी तथा निशा डामोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि वे ऐसे वाहन चालकों की सूची तैयार करें जिनके द्वारा बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसे वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये ड्रायविंग लाइसेंस निरस्त किये जाये। निरस्ती के बाद लायसेंस परिवहन कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करा लिया जाये।

बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि छतों/पेंट हाऊस में संचालित रेस्टोरेंट/बार आदि में भी अग्नि सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराये जायें। इसके लिए अधिकारी निरीक्षण कर सभी इंतजाम सुनिश्चित कराये। पूर्व में किये गये निरीक्षण के दौरान ऐसे संस्थान जिन्होंने अभी तक अग्नि सुरक्षा प्रबंध नहीं किये है, उनके संस्थान को सील करने की कार्यवाही की जाये। बैठक में उन्होंने पूर्व में सर्वेक्षित शहरी तालाबों और शासकीय मंदिरों की जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्यवाही की जाये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE