BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2024, 8:23 pm
KHABAR : सरल सुगम तथा शांति पूर्ण मतदान हेतु जिले वासियों के लिए ई-सारथी ऐप की मतदान में अहम भूमिका रहेगी - जिला निर्वाचन अधिकारी, पढे़ आरिफ मंसूरी की खबर

Share On:-

झाबुआ। लोकसभा निर्वाचन 2024 में जिला झाबुआ के अंतर्गत आने वाले समस्त मतदान केन्द्रों पर मतदान दल तथा मतदाताओ की सुगम पहुंच स्थापित करने के लिए जीपीएस तथा लोकेशन आधारित ई- सारथी ऐप का लांच कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना द्वारा पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मीडिया बंधुओं के समक्ष किया गया। 


जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि  ई-सारथी ऐप के माध्यम से किसी भी कानून व्यवस्था संबंधी परिस्थिति से निपटने के लिए त्वरित रूप से सेक्टर अधिकारी, सेक्टर पुलिस अथवा अन्य दल पहुंच सकेंगे, मतदाता सीधे ऐप की सहायता से अपने बीएलओ से टेलीफोनिक सम्पर्क कर सकते है, जीपीएस के माध्यम से मतदान केंद्रों की लोकेशन पर पहुंचने में आसानी होगी।  


कैसे डाउनलोड करे - यह प्रक्रिया सहायक रिटर्निंग अधिकारी थांदला तरुण जैन ने पीपीटी और विडीयो के माध्यम से समझायी गयी।  अपने मोबाइल पर  फाइल डाउनलोड करने के उपरांत इंस्टाल करे। ई - सारथी ऐप ओपन करे तत्पश्चात अपनी विधानसभा का चयन करें। सर्च ऑप्शन में मतदान केन्द्र क्रमांक से चाहा गया मतक मतदान केन्द्र सर्च करे। 

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया कि जिले में आदर्श मतदान केन्द्र के रूप मे समस्त 981 मतदान केन्द्रों को पिथोरा कला के मांडने से सुसज्जित किए जा रहे जो मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे।


लांच के पश्चात मीडिया के पत्रकार बंधुओं की नाम निर्देशन से संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे मास्टर ट्रेनर हरीश कुण्डल द्वारा नाम निर्देशन के तहत की जाने वाली समस्त प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक बताया गया तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण दर्राे द्वारा पत्रकार बंधुओ को नाम निर्देशन के तहत 100 मी. का दायरे एवं अन्य व्यवस्था का अवलोकन कराया गया, कार्यशाला में सहायक संचालक जनसम्पर्क सुश्री जिनेन्द्रीय सगोरिया द्वारा मीडिया सर्टिफिकेशन एवं माँनिटरिंग कमेटी के तहत विज्ञापनो के पूर्व प्रमाणन पेड न्यूज, फेक न्यूज से सम्बन्धित ओरिएंटेशन के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इस दौरान समस्त मास्टर ट्रेनर्स अन्य अधिकारी व कर्मचारी और प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE