BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2024, 11:44 am
KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- मतदान प्रतिशत कम वाले मतदान केंद्रों के मतदाताओं को मतदान के लिये किया प्रेरित, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी एवं स्‍वीप नोडल अधिकारी के निर्देशानुसार सहायक नोडल अधिकारी पीसी चौहान द्वारा बताया गया कि मतदाता जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 56, 57, 58, 59 एवं 61 सिंचाई विभाग कार्यालय मंदसौर में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंदों के मतदाताओं को चौपाल के माध्‍यम से मतदान के लिये प्रेरित किया गया। चौपाल का आयोजन जिराफ गार्डन राम टेकरी मंदसौर पर आयोजित की गई। 
कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग द्वारा रंगोली, क्विज प्रतियोगिता, लोकगीत एवं नुक्‍कड़ नाटक के माध्‍यम से मतदाता को जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान केंद्र पर बुजुर्ग मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। ऐसे बुजुर्ग मतदाता जो मतदान केंद्र तक नहीं आ सकते हैं, उनको घर पर ही वोट करने की सुविधा के बारे में बताया गया। उपस्थित सभी मतदाताओं से 13 मई को मतदान हेतु संकल्‍प पत्र भरे एवं मतदान की शपथ दिलाई गई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE