BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2024, 12:51 pm
BIG REPORT : शुक्रवार को नामांकन करेंगे कांग्रेस प्रत्याशी, यादवेंद्र यादव टेकरी और बीसभुजा माता मंदिर पर पूजा कर शिवपुरी रवाना होंगे, पीसीसी अध्यक्ष रहेंगे मौजूद, पढे़ खबर

Share On:-

शिवपुरी। गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह यादव 19 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी उनके साथ विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे।


बता दें कि बता दें कि जिले की दो विधानसभा गुना-शिवपुरी लोकसभा और दो विधानसभा राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में आती हैं। गुना सीट से भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने यादवेंद्र सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। सिंधिया 16 अप्रैल को अपना नामांकन जमा कर चुके हैं। लाव लश्कर के साथ उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई नेता मौजूद रहे।


जानकारी के मुताबिक यादवेंद्र यादव 19 अप्रैल को सुबह 8 बजे अशोकनगर से रवाना होकर गुना जिले के बजरंगगढ़ स्थित मां बीस भुजा देवी दरबार में पूजा-अर्चना करने पहुंचेंगे। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी गुना आएंगे और टेकरी सरकार के दर्शन करेंगे। यहां से उनका काफिला शिवपुरी के लिए रवाना हो जाएगा। नामांकन दाखिले के मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के अलावा पूर्व केबिनेट मंत्री एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष केपी सिंह कक्काजू, पूर्व मंत्री केएल अग्रवाल, पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक गणेश गौतम, गुना जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़, शिवपुरी जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, अशोकनगर जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, बमौरी विधायक इंजी. ऋषि अग्रवाल, अशोकनगर विधायक इंजी. हरिबाबू राय भी मौजूद रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE