BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2024, 1:21 pm
KHABAR : बूथों की बिजली व्यवस्था संभालेंगे 2000 कर्मचारी-अधिकारी, मुख्य अभियंता करेंगे सतत निगरानी, मालवा-निमाड़ में 18500 के करीब हैं मतदान केंद्र, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बूथों पर संपूर्ण व्यवस्था करने के आदेश के मद्देनजर मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने भी प्रभावी तैयारी की है। कंपनी ने मालवा-निमाड़ क्षेत्र यानी इंदौर और उज्जैन के मुख्य अभियंताओं को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथों की समीक्षा करने के निर्देश दिए है। कंपनी के करीब 520 इंजीनियरों समेत दो हजार कर्मचारी इस व्यवस्था को संभालेंगे। कंपनी क्षेत्र में करीब अठारह हजार पांच सौ बूथ हैं।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि बूथों पर बिजली वितरण के लिए इंदौर व उज्जैन के मुख्य अभियंताओं समेत सभी 15 जिलों के अधीक्षण अभियंता, 55 डिविजनों के कार्यपालन अभियंता अपने इलाके के बूथों की संपूर्ण व्य़वस्थाएं कराएंगे।  इसके साथ ही जोन, वितरण केंद्रों पर पदस्थ 450 सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता भी बूथों की बिजली व्यवस्था की समीक्षा करेंगे, यदि दूरदराज के किसी बूथ पर स्थाई बिजली कनेक्शन नहीं है, तो वहां अस्थाई कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। 
तोमर ने बताया कि सभी 15 अधीक्षण अभियंताओं एवं 55 कार्यपालन अभियंताओं को संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारियों से सतत तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए है, ताकि बूथों पर भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सके। प्रबंध निदेशक तोमर ने बताया कि 520 इंजीनियरों के अलावा करीब 1500 अन्य कर्मचारी, लाइनमैन, परीक्षण सहायक, सुपरवाइजर आदि भी सेवाएं देंगे। बूथों पर संबंधित इलाके के लाइनमैन के मोबाइल नंबरों की सूचना भी लगाएंगे, ताकि आवश्यकता होने पर लाइनमैन बूथ पर जल्द से जल्द उपस्थित हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE