BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2024, 1:53 pm
REPORT : आदर्श आचरण संहिता के एक माह में 117 करोड़ से अधिक मूल्य की विभिन्न सामग्रियां जब्त, लोकसभा निर्वाचन 2019 में की गई थी इतने करोड़ की जब्ती, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के बाद पुलिस एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च से 15 अप्रैल तक 18 करोड़ 30 लाख 13 हजार 224 रूपये नगद राशि सहित 117 करोड़ 97 लाख 15 हजार 39 रूपये मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त की गयी हैं। गौरतलब है कि लोकसभा निर्वाचन-2019 में आचरण संहिता के दौरान 85 करोड़ 12 लाख रूपये मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त की गयी थीं। लोकसभा निर्वाचन-2024 की आचरण संहिता अवधि में मात्र एक माह में ही गत लोकसभा निर्वाचन की तुलना में लगभग 32 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की विभिन्न सामग्री की जब्ती की जा चुकी हैं। 
गत 15 अप्रैल, 2024 तक जब्त सामग्री में 18 लाख 63 हजार 145 लीटर मदिरा भी जब्त की गयी है, जिसका मूल्य 28 करोड़ 38 लाख 11 हजार 595 रूपये है। इसी तरह 20 करोड़ 62 लाख 24 हजार 820 रूपये मूल्य के 15 हजार 467 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स और 9 करोड़ 95 लाख 56 हजार 602 रूपये मूल्य की 468 किलोग्राम से अधिक कीमती धातुएँ भी जब्त की गई हैं। साथ ही 40 करोड़ 71 लाख 8 हजार 798 रूपये मूल्य की अन्य सामग्री भी जब्त की गई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE