BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2024, 3:29 pm
KHABAR : गुना में निकल रहे रामनवमी के जुलूस, रघुवंशी समाज ने छात्रावास से निकाली शोभायात्रा, नागरिक कर रहे जगह-जगह स्वागत, पढे़ खबर

Share On:-

गुना। शहर सहित अंचल में रामनवमी उमंग और उत्साह से मनाई जा रही है। जगह-जगह शोभायात्रा निकाली जा रही हैं। शहर का मुख्य कार्यक्रम रघुवंशी समाज द्वारा आयोजित किया गया। प्रताप छात्रावास में आरती के बाद भगवान राम की शोभायात्रा शुरू हुई, जो शहर में भ्रमण करेगी। इससे पहले मंगलवार को बिठाई गयी अखंड रामायण की पूर्णाहुति हुई। शहर में कम से कम 6 जगहों से जुलूस निकाले जाएंगे। रघुवंशी महासभा की शोभायात्रा दोपहर एक बजे शुरू हुई। इसमें रथ में भगवान राम की प्रतिमा विराजमान की गई। एक बग्गी पर राम-सीता, हनुमान आदि के रूप में बच्चों को सजाकर बिठाया गया था। इसके अलावा कुशवाह समाज ने भी अपना जुलूस निकाला। रघुवंशी महासभा द्वारा प्रताप छात्रावास में अखंड रामायण बिठाई गई थी। बुधवार को इसका समापन हुआ। इसके बाद महाआरती की गई। वहीं महिलाओंने भजन-कीर्तन कर भये प्रकट कृपाला का वाचन किया गया। यहां से चल समारोह शुरू हुआ जो शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा। चल समारोह हाट रोड, निचला बाजार, सदर बाजार, लक्ष्मीगंज, गुरुद्वारा, जयस्तंभ चौराहा, हनुमान चौराहा से होते हुए वापस प्रताप छात्रावास में समाप्त होगा। चल समारोह में बड़ी संख्या में रघुवंशी समाज के लोग शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिला और युवा शामिल हुए। हाट रोड सहित जगह-जगह चल समारोह का स्वागत किया गया। लोगों ने जुलूस के साथ चल रही भगवान राम की प्रतिमा की पूजा अर्चना भी की। आधा दर्जन से ज्यादा जगहों से निकले जुलूसशहर में कई जगहों से रामनवमी के जुलूस निकलेंगे। दिनभर यह सिलसिला जारी रहेगा। कुशवाह समाज संगठन का जुलूस पुरानी छावनी से निकलेगा। रामनवमी पर शहर में निकाला जाने वाला यह सबसे पुराना जुलूस है जो 100 साल से अनवरत चला आ रहा है। इसके अलावा राधा कालोनी, हड्डी मिल, श्रीराम कॉलोनी से भी जुलूस निकाले जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE