BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2024, 11:11 am
BIG REPORT : रतलाम रेल मंडल को मुंबई में मिली 6 शील्ड, डीआरएम ने कहा- अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल, शाखाधिकारियों का किया स्वागत, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र द्वारा वर्ष 2023-2024 के लिए उत्कृष्ट उपलब्धि पर रतलाम रेल मंडल को 6 कार्य कुशलता शील्ड से सम्मानित किया है। मुंबई से शील्ड प्राप्त कर रतलाम लौटने पर स्टेशन पर डीआरएम रजनीश कुमार एवं शाखाधिकारियों का स्वागत किया।


वेस्टर्न रेलवे के जीएम द्वारा मुख्यालय पर आयोजित 69वें रेल सप्ताह के दौरान विभिन्न विभागों एवं उत्पादन इकाइयों/कारखानों द्वारा किए गए कार्यों के लिए कार्य कुशलता शील्ड तथा महाप्रबंधक कार्यकुशलता शील्ड का वितरण मुंबई में किया। इस वर्ष रतलाम मंडल को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए 6 कार्य कुशलता शील्‍ड प्रदान की है। जिसमें चार एकल एवं दो संयुक्त रूप से प्रदान की है।


वेस्टर्न रेलवे एंपलाइज यूनियन एवं वेर्स्टन रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों द्वारा भी रतलाम मंडल की इस उपलब्धि के लिए डीआरएम एवं अधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान एडीआरएम अशफाक अहमद समेत मंडल के सभी शाखाधिकारी, अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।


इन्हें पुरस्कार से नवाजा
वेस्टर्न रेलवे के जीएम मिश्र द्वारा रतलाम मंडल को लेखा, परिचालन, स्टोर तथा सर्वे एवं निर्माण विभाग के लिए एकल रूप में शील्ड प्रदान की है। कॉमर्शियल विभाग की शील्ड रतलाम एवं मुंबई सेंट्रल को संयुक्त रूप से प्रदान की। रतलाम रेल मंडल को 6 शील्ड मिलने पर डीआरएम रजनीश कुमार ने कहा कि यह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है। भविष्य में भी हम इसी प्रकार से निरंतर कार्य करते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक शील्ड रतलाम मंडल को मिल सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE