BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2024, 2:19 pm
NEWS : महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत महिला मंडल जैन गुरुकुल के प्रांगण में भक्ति संध्या का किया आयोजन, पढे़ संजय खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत प्रताप नगर कुंभा नगर जैन समाज समिति के तत्वाधान में महिला मंडल द्वारा जैन गुरुकुल के प्रांगण में मुख्य अतिथि गंभीर सिंह सिसोदिया एवं नवल सिंह मोदी के आतिथ्य में भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बलवंत बाघमार (अध्यक्ष कुंभा नगर प्रताप नगर जैन समिति) ने की।   

 

कार्यक्रम के प्रारंभ में अध्यक्ष गंभीर सिंह  सिसोदिया, नवल सिंह मोदी, बलवंत बाघमार, नरेंद्र पोखरना दिनेश  पटवारी, कुंभा नगर प्रताप नगर महिला मंडल अध्यक्ष मोनिका काठेड़, महासचिव ममता नंदावत, कोषाध्यक्ष अंजू कोठारी, आदि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भक्ति संध्या में जैन समाज की विभिन्न प्रतिभाओं द्वारा नृत्य एवं भजन की प्रस्तुति दी गई। साथ ही कुंभा नगर प्रताप नगर महिला मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों निधि जैन, श्वेता मेहता, निष्ठा जैन, रेखा डांगी, अंजू कोठारी, निधि जैन, स्नेहा जैन एवं अनीता बाघमार द्वारा महावीर स्वामी के जन्म के समय माता त्रिशला की 14 स्वप्न को मनमोहक नृत्य के द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में महावीर महिला मंडल की अध्यक्ष ज्योति चंडालिया ने भी भक्ति का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन सविता सिंघवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजन पायल खमेसरा, रुपा चावत ने किया। अंत में महासचिव ममता नंदावत ने आभार प्रकट किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE