BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2024, 2:24 pm
BIG NEWS : एमपी के 6 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार थमा, मतदान दल रवाना, मंडला में चुनाव सामग्री लेने पहुंचे कर्मी की मौत, दिव्यांग मतदान केंद्रों पर दिव्यांग अधिकारियों की ड्यूटी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में पहले चरण में 6 लोकसभा सीट- छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, सीधी, जबलपुर और शहडोल में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इन सीट पर एक दिन पहले गुरुवार को चुनाव प्रचार थम गया। मतदान दल सामग्री लेकर रवाना हो गए। मंडला में मतदान सामग्री लेने पहुंचे कर्मी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी मौत हो गई।

 

छिंदवाड़ा: दिव्यांग मतदान केंद्रों पर दिव्यांग अधिकारियों की ड्यूटी
छिंदवाड़ा के पीजी कॉलेज में मतदान दलों को चुनाव सामग्री दी गई। छिंदवाड़ा और चौरई विधानसभा के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी मौजूदा सांसद नकुलनाथ और भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के बीच है। गोंडवाना से देवराम भलावी भी महत्वपूर्ण प्रत्याशी माने जा रहे हैं। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के लिए 1939 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 16 लाख 32190 मतदाता हैं। दिव्यांग मतदान केंद्रों पर दिव्यांग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE