BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2024, 4:05 pm
NEWS : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के तहत साडास थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध शराब ब्रांच पर दी दबिश, एक आरोपी चढ़ा खाकी हथे, पढे़ संजय खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम व साडास थाना पुलिस ने साडास थाना क्षेत्र में अवैध शराब के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए एक अवैध शराब ब्रांच पर दबिश देकर कुल 24 कार्टून अवैध शराब जब्त कर एक सेल्समैन को गिरफ्तार किया है। 


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिले में अवैध शराब की तस्करी व वितरण के खिलाफ कार्यवाही करते हेतु ऑपरेशन चलाया जा रहा है। समस्त थानाधिकारी व जिला विशेष टीम को अवैध शराब की तस्करी व वितरण के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में जिला विशेष टीम को सूचना मिली कि साडास थाना क्षेत्र में अमरपुरा रोड पर कंजरों के डेरे के पास शराब की अवैध ब्रांच चल रही है। जिला विशेष टीम ने इस सूचना से थानाधिकारी साडास को अवगत कराया। जिस पर थाने से गोपाल सिंह सहायक उपनिरीक्षक जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को देखकर शराब की दुकान के सेल्समैन भीलवाड़ा जिले के मुरलिया निवासी कान सिंह पुत्र छोटु सिंह राजपूत ने भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस टीम ने मुश्किल से पकड़ा। पुलिस ने नियमानुसार दुकान की तलाशी ली तो विभिन्न कंपनियों की अवैध देशी व अंग्रेजी शराब मिली। जिस पर पुलिस ने 16 कार्टून देशी, 3 कार्टून अंग्रेजी अवैध शराब व 5 कार्टून अवैध बीयर को नियमानुसार जब्त कर आरोपी सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया।                                          
              
पुलिस थाना साडास पर आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। उक्त कार्यवाही में निम्न टीम का योगदान रहा- डीएसटी प्रभारी गोरधन सिंह पुलिस निरीक्षक कांस्टेबल चंद्र करण सिंह, मिट्ठू लाल, राजदीप सिंह, पुलिस थाना साडास, गोपाल सिंह सहायक उपनिरीक्षक, कांस्टेबल अनिल, देवकिशन रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE