BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2024, 4:38 pm
KHABAR : बीएसपी प्रत्याशी अर्जुन भलावी ने भरा नामांकन, पिता की मौत के बाद पार्टी ने बेटे को मैदान में उतारा, पढे़ खबर 

Share On:-

बैतूल। लोकसभा के लिए गुरुवार को बीएसपी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रत्याशी की मौत के बाद चुनाव आयोग ने यहां बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार के लिए ही नया नॉमिनेशन प्रोग्राम जारी किया था।


बीएसपी ने यहां दिवंगत अशोक भलावी के पुत्र अर्जुन को उम्मीदवार बनाया है। नामांकन फार्म भरने और चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद यहां बीएसपी प्रत्यासी अशोक की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।


गुरुवार को अंबेडकर चौराहे से डेढ़ दर्जन लोगों के साथ रैली की शक्ल में बीएसपी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पार्टी के जोन प्रभारी ज्ञानेश्वर गजभिए, जिला प्रभारी जगदीश साहू की मौजूदगी में अर्जुन भलावी ने उप निर्वाचन अधिकारी राजीव कहार के सामने अपना नामांकन पत्र पेश किया।


इस मौके पर प्रत्या​​​​​​शी अर्जुन ने कहा कि वे पिता की विरासत को आगे बढ़ाने और पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे, जबकि जोन प्रभारी गजभिए ने यहां चुनाव में पूरी ताकत झोंकने की बात कही है।


उन्होंने कहा- पार्टी प्रत्याशी बनाए गए अशोक भलावी की मृत्यु के बाद उनके पुत्र को इसीलिए उम्मीदवार बनाया गया, ताकि उनके परिवार द्वारा पार्टी के लिए किए गए कामों को सम्मान मिल सके। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए काम किए जाने की भी बात कही है।


बैतूल में बदला चुनाव प्रोग्राम
बता दें कि पिछले 9 अप्रैल को बीएसपी प्रत्यासी अशोक भलावी की मौत के बाद चुनाव आयोग ने बैतूल में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान को स्थगित कर नई तारीख 7 मई की घोषणा की है। यहां शुक्रवार तक सिर्फ बीएसपी कैंडिडेट के लिए नामांकन प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी किया गया है। यहां नाम वापसी की अंतिम तारीख 22 अप्रैल तय की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE