BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2024, 5:31 pm
NEWS : जैन मंडल के तत्वावधान में महावीर जन्म कल्याण महोत्सव फल वितरण, गौ सेवा, महिला सम्मेलन व नवकार मंत्र जाप 19 को, मुख्य समारोह होगा 21 को, पढे़ संजय खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महावीर जैन मंडल के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहे महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के तहत अध्यक्ष आई एम सेठिया व महासचिव रणजीत सिंह नाहर के नेतृत्व में आयोजित कमेटियां व्यवस्था को अंतिम रूप दे रही है।


प्रचार सचिव सुधीर जैन व प्रचार कमेटी संयोजक संजय खाबिया ने बताया कि शुक्रवार 19 अप्रैल को प्रातः 8 बजे महावीर नवयुवक मंडल अध्यक्ष एवंत मेहता के सानिध्य में गांधीनगर गौशाला में गौ सेवा दिवस मनाया जाएगा। जबकि सायं काल 7 से 9 बजे तक मांगलिक धाम में महा नवकार मंत्र जाप का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को प्रातः 10 बजे श्री सांवलिया जी चिकित्सालय में समिति संयोजक सोहनलाल पोखरना के सानिध्य में कमेटी द्वारा रोगियों को फल वितरण किए जाएंगे। जबकि इसी दिन दोपहर 12 बजे मांगलिक धाम में महिला मंडल अध्यक्ष ज्योति चंडालिया के सानिध्य में विशाल महिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इन कार्यक्रम की तैयारी के लिए सर्वश्री गौतम पोखरना, रतनलाल डांगी, राजेश पगारिया, प्रवीण जैन बारू, प्रवीण खमेसरा, लोकेश डांगी, अर्पित बोहरा, नवीन पटवारी, दिलीप संचेती, प्रियंका ढिलीवाल, मधु सेठिया, शारदा बोकाडिया आदि सदस्य जुटे हैं।


जस्टिस रांका व प्रखर चिंतक कोठारी 20 को चित्तौड़गढ़ आएंगे
चित्तौड़गढ़। महावीर जैन मंडल के महासचिव रणजीत सिंह नाहर ने बताया कि 20 अप्रैल शनिवार को सायं काल 7 बजे मांगलिक धाम में जैन दर्शन पर आधारित विचार गोष्ठी, प्रतिभा सम्मान एवं पूर्व महासचिव सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधिपति जस्टिस जे के रांका जयपुर एवं प्रखर चिंतक व विचारक गुणवंत सिंह कोठारी मुंबई शिरकत करेंगे।  जिसमे शैक्षणिक योग्यता के आधार पर 32 सामाजिक प्रतिभाओं व 17 पूर्व महासचिव 4 देहदान दाताओं सहित अन्य प्रतिभाओं का अभिनंदन किया जाएगा।


मुख्य समारोह 21 को
चित्तौड़गढ़। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत 21 अप्रैल रविवार को प्रातः 7 बजे खातर महल में नवकारसी के बाद प्रातः 8 बजे खातर महल से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के मुख्य मार्ग सदर बाजार, सुभाष चौक, राणा सांगा बाजार होकर मांगलिक धाम पहुंचेगी, जहां मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अरिहंत स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा।


शोभा यात्रा संयोजक हस्तीमल चंडालिया के अनुसार मुख्य कार्यक्रम समिति सहसंयोजक विपिन नहर एवं ऋषभ डांगी ने मंडल पदाधिकारी के साथ शोभायात्रा व समस्त तैयारियों सहित स्नेह भोज व मुख्य आयोजन को अंतिम रूप दिया। उन्होंने बताया कि भोजन व्यवस्था समिति संयोजक अनिल नाहर, सहसंयोजक निलेश पटवारी, सुरेश डांगी, शंकर सुराणा, सुरेश मेहता, मुकेश चीपड, विजय मालू सहित अन्य सदस्य व्यवस्था देखेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE