BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2024, 5:34 pm
BIG REPORT : कांग्रेस की पूर्व महिला नगर अध्यक्ष ने पति सहित ली भाजपा की सदस्यता, जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता व नपा उपाध्यक्ष नम्रता चावला, सभापति दीपमाला मकवाना ने कराई सदस्यता ग्रहण, पढे़ खबर

Share On:-

मंदसौर। कांग्रेस मंदसौर शहर की पूर्व महिला अध्यक्ष ने अपने पति के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। दोनो ने जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता व नपा उपाध्यक्ष नम्रता चावला के समक्ष सदस्यता ग्रहण की।


लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में गुरूवार को जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला गुप्ता के साथ नपा उपाध्यक्ष व भाजपा की लोकसभा नगर प्रभारी नम्रता चावला, सभापति व सहप्रभारी दीपमाला मकवाना ने लोकसभा चुनाव के चुनाव प्रचार के दौरन वार्ड 37 के निवासी एवं कांग्रेस मंदसौर शहर की पूर्व महीला अध्यक्ष कलाबाई कुमावत एवं पति वासुदेव कुमावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनहितैषी योजनाओं और संगठन की राष्ट्र हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उपस्थित सभी भाजपा नैत्रियों ने इनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता ने कहा कि कई कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे है इसका प्रमुख कारण मोदी सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्य और जनहितैषी योजनाएं। वहीं उपाध्यक्ष नम्रता प्रितेश चावला ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित है। कई जनहितैषी योजनाएं महिलाओं के लिए संचालित हो रही है। यही कारण है कि कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे है। सदस्यता ग्रहण करने वाली कांग्रेस मंदसौर शहर की पूर्व महिला अध्यक्ष कलाबाई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली, विजन, मिशन एवं भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर उन्होने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। सभी कार्यकर्ताओं ने देश में मोदी सरकार बनाने और बूथ पर कमल खिलाने का संकल्प लिया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE