BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2024, 7:10 pm
NEWS : एम अकादमी विद्यालय में अग्निशमन विभाग के दल ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार से लगने वाली आग और उन्हें बुझाने के तरीकों के बारे में दी जानकारी, पढे़ संजय खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। एम अकादमी विद्यालय में अग्निशमन विभाग के दल ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार से लगने वाली आग और उन्हें बुझाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। अग्निशमन दल प्रभारी देवेंद्र मेनारिया और उनकी टीम ने आग की दुर्घटना के समय किस प्रकार से स्वयं का और अन्य लोगों का बचाव करना चाहिए इसके बारे में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण भी दिया। तरल पदार्थ की आग, बिजली से लगी हुई आग, गैस और पेट्रोल की आग को किस प्रकार से बुझाया जाए इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। अग्निशमन विभाग की फायर ब्रिगेड सभी उपकरणों के साथ तैयार रही और सामान्य पानी की बौछार, तेज धार पानी की बौछार, खुद को बचाते हुए आग बुझाने के लिए वाटर शील्ड और फोम स्प्रे की तेज धार बौछार से आग बुझाने के तरीकों को  प्रयोग के साथ समझाया। विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों के बारे में भी जानकारी दी गई और उन्हें चलाकर विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाया गया। विद्यालय के डायरेक्टर सुशील कुमार पारीक ने अग्निशमन विभाग की टीम का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक नेमीचंद और अशफाक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE