BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2024, 10:37 am
KHABAR : व्यक्तित्व परिष्कार हेतु जीवन साधना शिविर केंद्रीय जेल में बंदीओ के विचार परिवर्तन में आध्यात्मिक प्रयोग, पढे़ जयप्रकाश सोलंकी की खबर 

Share On:-

बडवानी। केंद्रीय जेल में गायत्री परिवार और जेल प्रशासन के सयुक्त तत्वधान में समाज से कट कर जीवन जी रहे बंदीगृह में बंदीओ के लिए नए जीवन और अच्छे नागरिक बनाने की कार्यशाला गायत्री परिवार द्वारा आयोजित की गई। 18 से 29 अप्रेक 11 दिवसीय शिविर के प्रथम दिवस जेल की पाठशाला भवन में 150 बंदीओ की भागीदारी रही। शिविर का शुभारंभ गायत्री परिवार के जिला समन्वयक महेंद्र भावसार, जेल अधीक्षक शैफाली तिवारी, जेलर विनय काबरा, गोपाल कृष्ण प्रजापति द्वारा दीप प्रज्वलन, गुरु पूजन गायत्री पूजन कर के किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक शैफाली ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की निराशा से हट कर आशा की ओर सोचना चाहिए। हम श्रेष्ठ थे अच्छे थे परंतु क्षणिक आवेश में ऐसा कृत्य कर दिया। जिससे बंदीगृह में जीवन गुजारना पड़ रहा है। परंतु आप सभी बंदी भाई अपने आचरण विचरण को शिविर में अच्छी बाते सिख कर सुधारे और अच्छे नागरिक बने गायत्री परिवार के द्वारा बहुत कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। अपना सुधार संसार की सबसे बड़ी सेवा है विषय पर जिला समन्वयक महेंद्र भावसार ने प्रेरणा प्रद विचार शिविर में प्रस्तुत किए। साधना के विषय को पल्लवी शास्त्री ने सारगर्भित किया मंत्र लेखन और जय से होने वाले लाभ को समझाया। शिविर प्रभारी गोपाल कृष्ण प्रजापति ने व्यसन से होने वाले दुष्परिणाम की व्याख्या की। राकेश मेंवाडे की संगीत टोली ने शानदार भजनों की प्रस्तुतियां देकर बंदीओ का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर रेखा पुरोहित, तुलसी यादव, लीना पिपलिया, गणेश मुकाती भी उपस्थित थे। संचालन पल्लवी शास्त्री द्वारा आभार जेल अधीक्षक ने माना शांतिपाठ रेखा पुरोहित द्वारा किया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE