BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2024, 12:21 pm
BIG NEWS : रेल मंडल ने जारी किया नया शेड्यूल, रतलाम, मंदसौर, नीमच होकर चलेगी 5 सुपरफास्ट​​​​​​​ समर स्पेशल ट्रेन, मुंबई सेंट्रल, वलसाड़, राजकोट से स्पेशल किराये के साथ चलेगी, जानिए यात्रीयों के लिए क्या सुविधा रही है, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। गर्मी की छुट्टियों को देखते ट्रेनों में लगातार भीड़ बढ़ने की संभावना है। अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे रतलाम रेल मंडल से होकर 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेने चलाने जा रहा है। यह ट्रेने सुपरफास्ट होकर स्पेशल किराये के साथ चलेगी। स्पेशल ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।


मुंबई सेंट्रल काठगोदाम मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल
गाड़ी संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल काठगोदाम स्पेशल 24 अप्रैल से 26 जून तक मुंबई सेंट्रल से प्रति बुधवार को सुबह 11 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (20.15/20.25) होते हुए 14.30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09076 काठगोदाम मुंबई सेंट्रल स्पेशल 24 अप्रैल से 27 जून तक काठगोदाम से प्रति गुरुवार को 17.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (10.30/10.40) होते हुए शुक्रवार को 20.55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।


यहां रुकेगी
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, हिंडौर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं, बरेली, बरेली सिटी, इज्जत नगर, बहेड़ी, किछा, लालकुआं एवं हल्दवानी स्टेशनों पर ठहराव दिया है। इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, 10 स्लीपर एवं दो सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।


मुंबई सेंट्रल कानपुर अनवरगंज मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल
गाड़ी संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल कानपुर अनवरगंज स्पेशल 21 अप्रैल से 30 जून तक मुंबई सेंट्रल से प्रति रविवार को 11.05 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (20.15/20.25) होते हुए सोमवार को 15.35 बजे कानपुर अनवरगंज पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज मुंबई सेंट्रल स्पेशल 22 अप्रैल से 1 जुलाई तक कानपुर अनवरगंज से प्रति सोमवार को 18.25 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम10.30/10.40) होते हुए मंगलवार को 22.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।


इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, मथुरा कैंट, हाथरस सिटी, कासगंज,फर्रुखाबाद, कन्नौज एवं बिल्हौर स्टेशनों पर ठहराव दिया है। इस ट्रेन में 1 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 10 स्लीपर एवं दो सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।


वलसाड भिवानी वलसाड सुपरफास्ट स्पेशल
गाड़ी संख्या 09007 वलसाड भिवानी स्पेशल 25 अप्रैल से 27 जून तक वलसाड से प्रति गुरुवार को 13.50 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (21.15/21.25, गुरुवार), मंदसौर (22.35/22.37), नीमच (23.18/23.20) एवं चित्तौड़गढ़ (01.00/01.05,) होते हुए शुक्रवार को 12.55 बजे भिवानी पहुंचेगी।


वापसी में गाड़ी संख्या 09008 भिवानी वलसाड स्पेशल 26 अप्रैल से 28 जून तक भिवानी से प्रति शुक्रवार को 14.45 बजे चलकर रतलाम मंडल के चित्तौड़गढ़ (02.20/02.25), नीमच (03.03/03.05), मंदसौर (03.44/03.46) एवं रतलाम (05.25/05.30) होते हुए शनिवार को 12 बजे वलसाड पहुंचेगी।


इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, जयपुर गांधीनगर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, कोसली, एवं चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव दिया है। इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, दस स्लीपर एवं दो सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।


मुंबई सेंट्रल कटिहार मुंबई सेंट्रल स्पेशल
गाड़ी संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल कटिहार स्पेशल 20 अप्रैल से 29 जून तक मुंबई सेंट्रल से प्रति शनिवार को 10.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (20.10/20.20, रविवार) एवं उज्जैन (22.40/22.50) होते हुए सोमवार को 07.30 बजे कटिहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09190 कटिहार मुंबई सेंट्रल स्पेशल 23 अप्रैल से 2 अप्रैल तक कटिहार से प्रति मंगलवार को 00.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्‍जैन (05.40/05.50) एवं रतलाम (07.50/08) होते हुए बुधवार को 18 बजे मुंबई सेंट्रल पहुचेगी।


इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम,उज्जैन, संतहिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, विरांगना, लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, मनिकापुर, बस्ती, खलिलाबाद, गोरखपुर, देवरिया, सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी बेगूसराय, खगड़िया एवं नौगछिया स्टेशनों पर ठहराव दिया है। इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, 10 स्लीपर एवं दो सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।


राजकोट बरौनी राजकोट स्पेशल
गाड़ी संख्या 09569 राजकोट बरौनी स्पेशल 26 अप्रैल से 28 जून तक राजकोट से प्रति शुक्रवार को 12.50 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (23.10/23.20) होते हुए रविवार को 03.30 बजे बरौनी पहुंचेगी।


वापसी में गाड़ी संख्या 09570 बरौनी राजकोट स्पेशल 28 अप्रैल से 30 जून तक बरौनी से प्रति रविवार को 13.45 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (18.15/18.25) होते हुए मंगलवार को 05.50 बजे राजकोट पहुंचेगी।


इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में वाकानेर, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, नडियाद, आनंद, छायापुरी, रतलाम, शामगढ़, भवानीमंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, फतेहपुर सिकरी, आगरा फोर्ट, टुंडला, गोविंद पुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र एवं हाजीपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE