BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2024, 2:49 pm
KHABAR : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव हेतु महाजनसंपर्क अभियान, बीजेपी की 340 शक्ति केंद्रों पर बैठक संपन्न, कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय और सिलावट ने भी ली बैठक, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव हेतु महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत 18 अप्रैल को इंदौर संसदीय क्षेत्र में आने वाले सभी 340 शक्ति केंद्रों पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क करके प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किए गए कार्य, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं देशहित में लिए गए निर्णयों को आम जनता तक पहुंचने के लिए कार्य योजना बनाई।


कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नंदानगर में शक्ति केंद्र क्रमांक 1,2,3 तथा वार्ड क्रमांक 25 एवं 27 में, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट सांवेर विधानसभा के ओमेक्स सिटी में, सांसद प्रत्याशी शंकर लालवानी विधानसभा क्रमांक 5 के वार्ड 37 में, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे विधानसभा क्रमांक 5 के वार्ड 41 में, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विधानसभा क्रमांक 4 वार्ड क्र. 82 के बूथ क्र. 81, 85, 86, 87, 88 में, विधायक रमेश मेंदोला विधानसभा क्रमांक 2 वार्ड 25 के शक्ति केंद्र क्रमांक 2 मे, गोलू शुक्ला विधानसभा क्रमांक 3 वार्ड 58 के शक्ति केंद्रों में, मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने विधानसभा क्रमांक 4 वार्ड 69 के शक्ति केंद्रों में, विधानसभा क्रमांक 5 में पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन वार्ड 42 की शक्ति केंद्रों पर, राऊ विधानसभा में प्रदेश उपाध्यक्षजीतू जिराती गुरु गोविंद सिंह मंडल के वार्ड 78 के शक्ति केंद्रों पर, विधायक मधु वर्मा वार्ड 74 की शक्ति केंद्रों पर और मनोज पटेल देपालपुर विधानसभा में पनेडिया शक्ति केंद्र में आयोजित बैठकों में सम्मिलित हुए।


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार में हर बूथ, हर शक्ति केंद्र और हर मंडल में बहनों, बुजुर्गों और नौजवानों को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्विकास की गारंटीश् पर भरोसा है। परिवार जनों के मुस्कुराते चेहरों से स्पष्ट है कि हम अबकी बार, 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने जा रहे हैं। सांसद प्रत्याशी शंकर लालवानी ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को घर-घर पहुंचाकर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE