BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2024, 3:44 pm
KHABAR : महिला की मौत के मामले में आक्रोशित स्वजन ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाए हत्या के आरोप, पढे़ खबर

Share On:-

देवास। औद्योगिक क्षेत्र थाना के नागदा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव मिलने के मामले में स्वजन आक्रोशित हैं। मायके पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को महिला का शव सयाजी द्वार के सामने सड़क पर रखकर रास्ताजाम करने का प्रयास किया। ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या के आरोप भी लगाए और कार्रवाई की मांग की। इधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि महिला की मौत कैसे हुई।


रास्ता जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर सीएसपी दीशेष अग्रवाल सहित पुलिस बल भी पहुंचा और स्वजनों को समझाइश दी। सीएसपी ने बताया कि औद्योगिक थाना क्षेत्र के नागदा की रहने वाली महिला 26 वर्षीय अनुराधा पत्नी राहुल की संदिग्ध स्थिति में गुरुवार को मौत हो गई थी।


औद्योगिक क्षेत्र थाने में मर्ग कायम किया गया था। महिला के भाई का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने गला दबाकर मारा है। बहनोई शराबी है। अक्सर परेशान करता था। जब हम पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस के मुताबिक शार्ट पीएम रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद स्वजनों के बयान लेंगे। बयानों के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE