BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2024, 5:27 pm
KHABAR : कलेक्टर के आदेश के खिलाफ स्कूल संचालक कोर्ट जाएंगे, 16 स्कूलों में पर 2-2 लाख रुपए का जुर्माना लगाने पर एकजुट हुए स्कूल संचालक, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। कलेक्टर द्वारा जिले के 16 सीबीएसई एवं आईसीएसई स्कूलों पर 2 लाख की जुर्माना लगाने के आदेश पर स्कूल संचालक अब कोर्ट जाएंगे सीबीएसई एवं आईसीएसई स्कूल एसोसिएशन उज्जैन एज्यूकेटर्स की बैठक में लिया निर्णय लिया गया।


उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह को स्कूलों संचालक द्वारा तय दुकानों से किताबें और यूनिफार्म खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाने की शिकायत मिलने पर एक टीम गठित कर जांच के लिए कहा गया था। जिस पर जांच रिपोर्ट आने के बाद गुरुवार को कलेक्टर ने जिले के 16 स्कूलों पर 2-2 लाख रुपए का जुर्माना किया था। कलेक्टर के आदेश के खिलाफ सीबीएसई एवं आईसीएसई स्कूल समूह द्वारा कोर्ट में अपील की जाएगी। साथ ही सभी मिलकर कलेक्टर को ज्ञापन भी सौपेंगे।


शुक्रवार को उज्जैन के सभी सीबीएसई एवं आईसीएसई स्कूल के एसोसिएशन उज्जैन एज्यूकेटर्स की बैठक में अध्यक्ष महेश थायरानी व सचिव दिलीप धनवानी ने बताया कि उज्जैन के अधिकतर सीबीएसई एवं आईसीएसई स्कूलों को स्कूल किताबें व यूनिफार्म के संदर्भ में रुपए 2 लाख की पेनल्टी 7 दिवस के अंदर भरने का आदेश किया गया है। उपरोक्त विषय पर बैठक रखी गई, जिसमें जिले के सभी स्कूल के मैनेजमेंट मेंबर, प्राचार्य सम्मिलित हुए। जिसमें प्रमुख रूप से ज्ञान सागर एकेडमी, ऑक्सफोर्ड जूनियर कॉलेज, स्टैनफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, आराध्या इंटरनेशनल स्कूल, शाश्वत इंटरनेशनल स्कूल, इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल, रॉकफोर्ड एकेडमी, अक्षत इंटरनेशनल स्कूल, क्रिस्टु ज्योति कॉन्वेंट स्कूल, सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, निर्मला कॉन्वेंट स्कूल, जॉली मेमोरियल मिशन स्कूल, द युगांतर इंटरनेशनल स्कूल, सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल, न्यू ऑक्सफोर्ड जूनियर कॉलेज, सेंट मार्टिन स्कूल, केन इंटरनेशनल स्कूल, बोसोन इंटरनेशनल स्कूल, आर. के. बंसल स्कूल यह सभी स्कूल उपस्थित हुए और सभी ने एक मत होकर यह निर्णय लिया कि कलेक्टर के इस आदेश के खिलाफ कोर्ट में अपील की जाएगी एवं सभी मिलकर ज्ञापन पत्र कलेक्टर को भी प्रस्तुत करेगें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE