BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2024, 9:57 am
KHABAR : सी एम राइस स्कूल में एडमिशन नही मिलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बच्चो के एड्मिशन प्रक्रिया में चल रही मनमानी के विरोध प्रदर्शन, पढे़ बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई मनासा द्वारा सी एम राइज स्कूल मनासा में बच्चो के एड्मिशन प्रक्रिया में चल रही मनमानी के विरोध में मैदान में उतरना पड़ा। जैसे ही आज सूचना मिली की दो बालिका ओर उनके पिताजी पवन शर्मा मनासा के मुख्य चौराहा कारगिल चौराहा पर अपनी मांग लेकर हाथों में तख्तियां लिए खड़े हैं। बच्चों के पालक का कहना है कि मेरी दोनों ही बालिकाओं को सी एम राइस स्कूल में एडमिशन नही किया जा रहा, इस कारण मेने सी एम हेल्पलाइन पर शिकायत भी की प्रवेश हेतु जब में प्राचार्य बी एल बसेर के पास गया तो मुझ से अभद्रता से बात की और बोला गया कि जा तेरी दोनों बालिकाओं का मैं एडमिशन नहीं कर रहा। कहि भी सुनवाई न होने पर पीड़ित पालक द्वारा बच्चों के साथ नगर के प्रमुख चौराहे पर प्रवेश को ले कर हाथ मे तख्ती लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। उनकी आंख के आँसू ओर पढ़ाई के लिए जज्बा था। उक्त विषय को लेकर विद्यार्थी परिषद ने अधिकारियों एवम स्कूल प्रशासन से बात कर के दोनों ही बालिकाओं का प्रवेश उसी समय करवाया। साथ सी एम राइज स्कूल मनासा में चल रही अनियमितताओ को लेकर प्रभारी प्राचार्य रोहित जी मांदले से बात की गई एवं आश्वासन लिया की की किसी भी प्रकार की अनियमितता और अभद्रता ना तो छात्रों के साथ की जाएगी और ना ही उनके माता-पिताओं के साथ की जावेगी। ज्ञात रहे कि सी एम राइज स्कूल के प्राचार्य बी एल बसेर का कार्यकाल की अनियमितताओं ओर तुगलकी फरमानों वाला रहा है। कभी प्राचार्य स्कूल में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई बन्द कर देते है, प्रवेश प्रक्रिया मनमाने ढंग से चलाते है, कभी अभिभावकों एवम स्टाफ के सदस्यों से उनका व्यवहार तानाशाही वाला रहता है। जिससे कि विद्यार्थियों को भी गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा का मध्यप्रदेश शासन का उद्देश्य खटाई में पड़ता दिख रहा है। विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी है कि शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ को बर्दाश्त नही करेगी, लगातार व्यवस्था को ठीक करने का प्रयास करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE