BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2024, 11:31 am
KHABAR : इंदौर कलेक्टर ने 8 तहसीलदारों पर कसा शिकंजा, चार के खिलाफ विभागीय जांच, बेवजह पेंडिंग रखे थे फाइल, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। पटवारियों और रेवेन्यू इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब कलेक्टर आशीष सिंह ने तहसीलदारों पर सख्ती की है। आठ तहसीलदार-नायब तहसीलदार के कामकाज में गड़बड़ियां मिली है।


इस गड़बड़ी की शिकायत रेवन्यू कोर्ट मिली है। इनमें से चार तहसीलदारों का एक माह का वेतन राजसात करने के साथ विभागीय जांच शुरू की गई है। ऐसे ही चार तहसीलदारों का एक हफ्ते का वेतन राजसात करने के आदेश दिए हैं।


कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने विभाग का अचानक निरीक्षण किया था। उस दौरान पटवारियों, रेवन्यू इंस्पेक्टर की भूमिका में गड़बड़ियां पाई गई थी। इसी कड़ी में उन्होंने अपर कलेक्टर को आठ तहसीलदारों के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे।


तहसीलदार योगेश मेश्राम (कनाडिया), जगदीश रंधावा (जूनी इंदौर), शैवालसिंह (मल्हारगंज) और नायब तहसलीदार जितेंद्र वर्मा (मल्हारगंज) के कामकाज में कई तरह की गड़बड़ियां मिली। इस पर उनका एक माह का वेतन राजसात के साथ विभागीय जांच शुरू की गई है।


तहसीलदार शिखा सोनी (बेटमा), नायब तहसलीदार जितेंद्र सोलंकी (खुडैल), नायब तहसीलदार चौखालाल (सांवेर) और नायब तहसीलदार धर्मेंद्रसिंह चौहान का एक हफ्ते का वेतन राजसात किया गया है। इसके साथ की कड़ी चेतावनी दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE