BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2024, 12:23 pm
KHABAR : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, कोटवारों को दी ट्रेनिंग, विशेष पुलिस अधिकारी किए गए हैं नियुक्त, सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिया प्रशिक्षण, पढे़ खबर

Share On:-

गुना। लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्‍यवस्‍था के मद्देनगर निर्वाचन आयोग की ओर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं एवं ग्राम कोटवारों को विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्‍त किये जाने के लिए आदेश दिये गये हैं। इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम कोटवारों को विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में उनके कर्तव्‍यों से संबंधित चुनावी प्रशिक्षण दिये जाने के निर्देश दिये गये हैं।


इसके तहत गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा द्वारा जिले के समस्‍त ग्राम कोटवारों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सूची तैयार कर उन्‍हें ब्‍लॉक व तहसील स्‍तर पर चुनावी प्रशिक्षण दिये जाने के लिए पुलिस अधिकारी नियुक्‍त किये गये। इसी क्रम में पांच ब्‍लॉक गुना, बमौरी, राघौगढ़, मधुसूदनगढ़ एवं चांचौड़ा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्राम कोटवारों को चुनावी प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गये।


गुना तहसील की शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्राम कोटवारों के लिये पुलिस लाईन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शामिल करीब 550 की संख्‍या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्राम कोटवारों को अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर, सीएसपी गुना शज्‍योति उमठ, डीएसपी अजाक शैलेन्‍द्र गोविल, रक्षित निरीक्षक पूजा उपाध्‍याय, गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव आदि अधिकारियों के द्वारा चुनाव संबं‍धी प्रशिक्षण दिया गया। इसी प्रकार बमौरी तहसील क्षेत्र के लिये बमौरी थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर एसडीओपी गुना विवेक अष्‍ठाना व थाना प्रभारी बमौरी निरीक्षक आसिफ मिर्जा बेग, राघौगढ़ तहसील क्षेत्र के लिये राघौगढ़ थाना परिसर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर एसडीओपी राघौगढ़ शदीपा डोडवे व राघौगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक जुबेर खान, मधुसूदनगढ़ तहसील क्षेत्र के लिये मधुसूदनगढ़ थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर एसडीओपी धरनावदा युवराज सिंह चौहान व थाना प्रभारी मधुसूदनगढ़ निरीक्षक सुरेश सिंह सिकरवार द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।


चांचौड़ा तहसील क्षेत्र के लिये चांचौड़ा थाना परिसर में प्र‍शिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर एसडीओपी चांचौड़ा दिव्‍या सिंह राजावत एवं थाना प्रभारी चांचौड़ा निरीक्षक मचल सिंह मण्‍डेलिया द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्राम कोटवारों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया । शेष दो तहसील कुम्‍भराज एवं आरोन के लिये भी प्र‍शिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE