BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2024, 12:35 pm
KHABAR : रीवा में एक्सीडेंट में घायल की मौत के बाद किया हंगामा, परिजन ने लगाये आरोप- सीजीएच के डॉक्टर बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करते रहे, पढे़ खबर

Share On:-

रीवा। शहर के संजय गांधी अस्पताल में शुक्रवार रात एक्सीडेंट में घायल की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मरीज की मौत के लिए अस्पताल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया।


आशीष सोनी ने बताया, श्चाचा बृज किशोर सोनी अपने दो दोस्तों के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामपुर बघेलान गए हुए थे। वहां बोलेरो चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हम घटनास्थल पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से हमने उन्हें संजय गांधी अस्पताल लाकर भर्ती करवाया।


आशीष का आरोप है, श्जिस वक्त हम मरीज को अस्पताल लेकर आए, कोई भी सीनियर डॉक्टर अस्पताल में नहीं था। जूनियर डॉक्टर किसी का बर्थडे मनाने में व्यस्त थे। हमने उनसे रिक्वेस्ट की तो हमें बुरी तरह से डांट कर वहां से भगा दिया गया। पट्टी करने के अलावा मरीज को न ही कोई इंजेक्शन दिया गया और न ही किसी प्रकार का इलाज किया गया। मरीज को रेफर भी नहीं किया गया।श्


अस्पताल प्रबंधन बोला- आरोप बेबुनियाद
अस्पताल प्रबंधन आरोपों से इनकार कर रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज की मलहम-पट्टी की गई थी। बता दें कि अभी कुछ ही दिन पहले अस्पताल में मरीज को इलाज न मिलने को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी पोस्ट कर सवाल उठाए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE