BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2024, 2:35 pm
KHABAR : मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मनासा में निकाली मतदाता जागरूकता रैली, दिव्यांगों में भी दिखा उत्साह, वोटरों को बताया महत्व, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में  जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद, सामाजिक न्याय विभाग  नीमच ,जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र नीमच ,जनपद मनासा द्वारा शुक्रवार को जनपद पंचायत मनासा में  दिव्यांग, वृद्धजन मतदाताओ को मतदान करने हेतु स्वीप प्लान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मनासा में दिव्‍यांगजनों की मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई।डिप्टी कलेक्टर एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग मयूरी जोक,प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर ने हरी झण्डी दिखा कर दिव्यांग मतादाता रैली को रवाना किया।

रैली जनपद पंचायत मनासा से शुरू होकर बस स्टेंड ,मुख्य बाजार होते हुए जनपद पंचायत पहुंची। दिव्यांगजनों में उत्साह का माहौल नजर आया। वृद्धजन भी बढ़चढ कर मतदान के लिए प्रेरित हुए और सभी ने मतदान करने की शपथ भी ली और जिले के सभी दिव्यांगजनों, वृद्धजनो से मतदान करने के लिए अपील की।  इस मौके पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र नीमच की प्रशासनिक अधिकारी अभिलाषा वर्मा  क्लिनिकल साइकोलॉजीस्ट भूरालाल अहीर ,राकेश कुमार पाल,विकास अंखिया ,हरीश नागदा,नशामुक्ति केंद्र प्रभारी सुनील तिवारी ,जीवन तिवारी,एवं जनपद मनासा के स्वीप नोडल गोपाल कृष्ण परिहार, जगदीश कछावा, भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE