BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2024, 4:41 pm
REPORT : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत जारी हुआ आदेश, अब होर्डिंग्स में भी मुद्रक और प्रकाशक का नाम होना अनिवार्य, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 127-क के प्रावधानों के अनुसार चुनाव के दौरान लगाये जाने वाले होर्डिंग्स में भी मुद्रक और प्रकाशक की पहचान अंकित करने की अनिवार्यता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इस बारे में सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र भेजकर कहा गया है कि स्थानीय निकायों और प्राधिकरणों से नियंत्रित अथवा विनियमित होर्डिंग्स, मुद्रक और प्रकाशक की पहचान के बिना लगाये जाने के बारे में भारत निर्वाचन आयोग को अभ्यावेदन प्राप्त हुये हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 127-क जहाँ मुद्रक और प्रकाशक के नाम और पते को अंकित किये बिना चुनावी पोस्टर और पम्पलेट के प्रकाशन पर रोक लगाती है, वहीं धारा 127-क (3) (बी) चुनावी पम्पलेट और पोस्टर के अर्थ को व्यापक आयाम देती है और इसमें प्ले कार्ड्स या पोस्टर को भी शामिल करती है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 127-क के इन निर्देशों के गैर अनुपालन या उल्लंघन को गम्भीरता से लेने के निर्देश सभी जिलों के कलेक्टर को दिये हैं। जिला कलेक्टरों से कहा गया है कि ऐसे सभी नगर पालिक प्राधिकरण अथवा प्राधिकारी जो होर्डिंग्स अथवा बैनर या पोस्टर आदि के लिये जिम्मेदार हैं, उन्हें लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 127-क के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये जायें तथा राजनैतिक दलों को भी इन प्रावधानों से अवगत कराया जाये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE