BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2024, 10:54 am
KHABAR : खनियांधाना में धूमधाम से मनाया गया भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव, पूरे नगर में निकाली गई शोभायात्रा, पांडुकशिला पर हुआ अभिषेक, पढे़ खबर 

Share On:-

खनियांधाना। जहां जैनधर्म के 24वें तीर्थंकर एवं वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का 2623 वां जन्म कल्याणक महोत्सव खनियाधाना में भी धूमधाम व हर्षाेल्लासपूर्वक मनाया गया, इस अवसर पर नगर के सभी जैन मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा सभी मंदिरों में विशेष पूजन अर्चना, शांति धारा के माध्यम से धर्म प्रभावना की गई। 


अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन के सचिन मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति आज के अवसर पर प्रातःकाल 8 बजे से नगर के बड़े जैन मंदिर से जिनेंद्र भगवान की विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो नया जैन मंदिर, बस स्टैंड, चेतन बाग, गांधी चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल नया जैन मंदिर की धर्मशाला में पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान जैन समाज की महिलाएं केसरिया साड़ी पहने हुए तथा पुरुष वर्ग सफेद वस्त्रों में भक्ति संगीत के साथ भगवान महावीर की जय जयकार करते हुये चल रहे थे तथा तीनों रजत विमानों में भगवान को विराजमान अपने कंधो पर ले कर चल रहे थे और पाठशाला की बालिकाओं के हाथों में अष्ट मंगल द्रव्य शोभायमान हो रहे थे। कार्यक्रम स्थल पर सौधर्म आदि चार इन्द्रों द्वारा पांडुकशिला पर को विराजमान करके मंगल अभिषेक किया गया तथा मंदिर के सभी शिखरों पर केशरिया ध्वजा फहराई गयी।

 

सांयकाल में नगर के सम्भवनाथ जिनालय से भगवान महावीर के सिद्धांतों को प्रदर्शित करते हुए अहिंसा प्रभावना जुलूस निकाला गया तथा रात्रि में नया जैन मंदिर पर पाठशाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा पालन झूलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE