मनासा। सीएम राइज विद्यालय मनासा में अब नवीन प्रवेश नहीं हो पाएंगे। प्राचार्य बीएल बसेर ने बताया कि अभी तक शासन के निर्देश अनुसार सीएम राइज स्कूल में खाली सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया स्कूल की निर्धारित दिनांक 20 अप्रैल 2024 को समाप्त हो गई है। वहीं जून माह में शासन के निर्देश अनुसार द्वितीय प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी। अतः सभी पालकगण यदि इस सूचना के अनुसार अपने बच्चों को प्रवेश दिलवाना है तो जून माह में जो निर्धारित तिथि शासन द्वारा घोषित की जाएगी, उसी अनुसार स्कूल में प्रवेश के लिए आए।