शाजापुर। आज 22 अप्रैल को मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन के नगर शाजापुर आगमन एवं प्रस्तावित रोड शो दौरान सुरक्षित यातायात व्यवस्था प्रदाय किए जाने के लिए शहर शाजापुर की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किए गए हैं। आम जन से अपील है कि कार्यक्रम के दौरान प्रातः 10 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक शहर शाजापुर में अपने निजी वाहन से आने जाने वाले सभी वाहन चालक असुविधा से बचने के लिए निर्धारित किए गए मार्ग का चयन करें।
मार्ग परिवर्तन-
1. प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक शहर शाजापुर पुराने ए.बी.रोड (टंकी चौराहे से लेकर सनकोटा बाईपास जोड़ ) पर आने जाने वाले सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे । सभी वाहन चालक इस दौरान शहर में आवागमन हेतु शहर के अंदरूनी मार्गाे का चयन करे ।
2. प्रातः 09.00 बजे से कार्यक्रम मार्ग दृ पुराने ए.बी.रोड (टंकी चौराहे से लेकर सनकोटा बाईपास जोड़ ) पर किसी भी प्रकार का वाहन खड़ा / पार्क नही किया जावेगा। सभी वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क लिए जावेंगे। यदि कोई वाहन मार्ग पर अन्यत्र ही पार्क किया पाया जाता है, तो उक्त वाहन को मार्ग से हटाने एवं उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही भी की जावेगी जिसके लिए वाहन मालिक स्वयं जिम्मेदार होंगे ।
3. शहर शाजापुर से संचालित सभी प्राइवेट बसों का संचालन अस्थाई बस स्टैंड से किया जावेगा। कार्यक्रम दौरान प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक सभी बसें कार्यक्रम मार्ग - पुराने ए.बी.रोड (टंकी चौराहे से लेकर सनकोटा बाईपास जोड़ ) पर प्रतिबंधित रहेगी।
4. इंदौर, देवास, उज्जैन से आने वाली यात्री बसें सनकोटा बायपास जोड़ से डायवर्ट कर दुपाड़ा करेड़ी नाका जोड़ से शहर में प्रवेश करेगी, जिनके लिए स्टेडियम ग्राउंड को अस्थाई बस स्टैंड बनाया जावेगा।
5. राजगढ़ सारंगपुर की ओर से आने बसे टुकराना जोड़ से डायवर्ट रहेगी, जो दुपाड़ा करेड़ी नाका जोड़ से अस्थाई बस स्टैंड स्टेडियम ग्राउंड से संचालित होगी, जहां से पुनः दुपाड़ा मार्ग से बायपास हेतु वापस होंगी ।
6. बेरछा मार्ग पर संचालित बसों के लिए मंडी प्रांगण दृ अस्थाई बस स्टैंड के रूप में संचालित किया जावेगा, जहां से पुनरू ये बसे अपने निर्धारित गंतव्य को रवाना होंगी ।
7. भारी वाहनों के लिए शहर में प्रवेश पूर्णतरू वर्जित रहेगा ।
8. भारी वाहनों एवं प्राइवेट यात्री बसों को डायवर्ट किए जाने हेतु सनकोटा जोड़ एवं टुकराना जोड़ पर यातायात कर्मियों को नियुक्त किया जावेगा, जो आम जन को निर्धारित वाहन डायवर्सन की जानकारी प्रदाय करेंगे ।
9. किसी भी अप्रिय यातायात स्थिति से निपटने हेतु पूरे मार्ग पर यातायात कर्मचारियों की नियुक्ति की जावेगी, जो आम जनों को यातायात व्यवस्था में सहायता करेगी एवं प्रतिबंधित मार्ग पर किसी भी अप्रिय स्थिति में सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराएगी।
10. यातायात पुलिस शाजापुर असुविधा से बचने के लिए सभी आम जनों से परिवर्तित मार्गाे एवं यातायात व्यवस्थाओं का पालन किए जाने की अपील करती है।