BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2024, 2:02 pm
KHABAR : रीवा में वैवाहिक कार्यक्रम में दिखा अनोखा नजारा, दूल्हा-दुल्हन और घराती-बारातियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, पढे़ खबर 

Share On:-

रीवा। एक वैवाहिक कार्यक्रम में रविवार रात अनोखा नजारा देखने को मिला। जहां शादी समारोह में जयमाला के बाद दूल्हा- दुल्हन सहित घरातियों और बारातियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। शादी के जोड़े में तैयार खड़े दूल्हा और दुल्हन सहित सभी ने हाथ आगे बढ़ाकर जीवन भर नशा ना करने की शपथ खाई।


सुजीत द्विवेदी ने बताया कि नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्ति का मैसेज देने के लिए ये कदम उठाया है। नशा किसी भी इंसान के लिए नाश का कारण बनता है। उन्होंने बताया कि मैं पिछ्ले कई सालों से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को बता रहा हूं और अभियान चला रहा हूं। इसलिए मैंने अपने बेटे की शादी में भी इसे जारी रखा।


उन्होंने बताया कि मेरी मां कौशल्या द्विवेदी का 4 फरवरी को देहांत हो गया था। उस समय भी हमने मां की चिता को साक्षी मानकर शपथ ली थी। मैं बीते 20 वर्षों से लगातार इस दिशा में काम कर रहा हूं। जिसके लिए मैं लगातार पैदल यात्रा करके लोगों को नशा मुक्ति का संकल्प दिला रहा हूं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE