BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2024, 3:00 pm
KHABAR : इंदौर में पुलक मंच ने किया स्वर्ण रथयात्रा का स्वागत, महावीर जन्मकल्याणक की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। पुलक मंच परिवार द्वारा रविवार को कांच मंदिर इतवारिया बाजार से भगवान महावीर स्वामी की जन्मकल्याणक स्वर्ण रथयात्रा निकाली गई। इसमें सत्य अहिंसा और जिया और जीने दो का संदेश दिया गया। स्वागत मंच से जगह-जगह स्वर्ण रथ का स्वागत किया गया। समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों का माला और दुपट्‌टा पहनाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनरू मंदिर पहुंची। उसके बाद जन्माभिषेक किया गया। महाराजश्री के धर्मसभा हुई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। सभी ने साधु-संत और महाराजश्री का आशीर्वाद लिया।


पुलक मंच परिवार के प्रदीप बड़जात्या एवं मीडिया प्रभारी वैभव कासलीवाल ने बताया कि स्वर्ण रथ में सिंहासन पर प्रभु श्रीजी विराजित थे। समाजजन प्रभु को निहारते हुए दर्शन लाभ ले रहे थे। इसमें महिलाएं पीली केसरिया परिधान में और पुरुष श्वेत वस्त्रों में प्रभु महावीर के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। भजन मंडलियां भजनों की प्रस्तुति दे रही थी। जिसमें महिलाएं गरबा और नृत्य करते हुए चल रही थी। शोभायात्रा मार्ग में स्वर्ण रथयात्रा यानी शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत सम्मान किया गया। शोभायात्रा में कई मंदिर सहित कई क्षेत्र और कई जैन समाज की उपजातियां, सोशल ग्रुप, संस्थाएं बड़ी संख्या में सम्मिलित थी। इस मौके पर महावीर जन्म कल्याणक शोभायात्रा का स्वागत पुलकमंच परिवार ने मंच लगाकर किया। शोभायात्रा मार्ग में महावीर भगवान के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। साथ ही इस शोभायात्रा में साधु-संतों का सान्निध्य भी प्राप्त हुआ। अंत में श्रीजी का जन्माभिषेक किया। इस मौके पर साधु-संतों और महाराजश्री के प्रवचन हुए, जो धर्मसभा में परिवर्तित हो गए। शोभायात्रा में पुलकमंच परिवार की सभी संस्थाओं एवं समाज श्रेष्ठियों का महिला मंडल का भव्य सम्मान माला और दुपट्टा पहनाकर किया गया। सफल मंच संचालन के लिए और कार्यक्रम की संयोजिका अनामिका मनोज बाकलीवाल एवं पुलक मंच परिवार के सदस्यों का आभार माना।


स्वर्ण रथ यात्रा में स्वागतकर्ता ने किया स्वागत
स्वर्ण रथयात्रा में प्रदीप बड़जात्या, मीना नेंसी झांझरी, कमल रावका, कैलाश लुहाड़िया, योगिता अजमेरा, शिरिष जैन, दिलीप निर्मला रत्नावत, महेंद्र निगोत्या, सुरेश मंजू सेठी, सुनील सपना गोधा, सरिता प्रेमेंद्र काला, वैभव कासलीवाल, कमलेश सेठी, रमेश काला, जितेंद्र सेठ, सुनीता अजमेरा, सरिता काला, लता सोगानी, किरण जैन, संगीता बड़जात्या, मंजू जैन, ऊषा कमल डोसी,सुधीर आशा डोसी सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE